श्रद्धा भाव से पूजी गई माता तुलसी ,शालिगराम के साथ राय परिवार ने धूमधाम से कराया विवाह संपन्न : रिपोर्ट – विनोद साहू.

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

श्रद्धा भाव से पूजी गई माता तुलसी ,शालिगराम के साथ राय परिवार ने धूमधाम से कराया विवाह संपन्न

बरुआसागर (झाँसी) देवोत्थान एकादशी पर्व के अवसर पर नगर का वातावरण भक्ति भाव से सराबोर हो गया। बालाजी कॉलोनी निवासी राय परिवार के सौजन्य से भगवान शालीग्राम एवं माता तुलसी का भव्य विवाह समारोह धार्मिक उत्साह एवं परंपरागत विधि-विधान के साथ सम्पन्न हुआ।


वर पक्ष इंदीवर नगर निवासी पंडित श्याम सुंदर पाण्डेय के निवास से भगवान शालीग्राम की बारात पालकी में विराजमान होकर निकली। शंख-गाड़ियाल, ढोल-मजीरा एवं डीजे की भक्ति धुनों पर बाराती नाचते-गाते जयकारे लगाते हुए नगर के विभिन्न मार्गों से भ्रमण करते हुए विवाह स्थल बालाजी कॉलोनी पहुंचे। मार्ग में श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा एवं आरती उतारकर बारात का स्वागत किया।


विवाह स्थल पर कन्या पक्ष की ओर से श्रीमती नीता उमाशंकर राय (झाँसी), श्रीमती सुनीता आदर्श राय (बीना), गुलजारीलाल राय, श्रीमती उर्मिला बालकिशन राय, श्रीमती प्रेमलता कोमलचंद्र राय, श्रीमती विमला स्व. रामवगस राय, श्रीमती ममता दिलीप राय, श्रीमती सीमा स्व. अनिल राय, श्रीमती गीता मनोज राय, श्रीमती मिनी नीरज राय सहित अन्य परिजनों ने पारंपरिक विधि से बारात की अगवानी करते हुए आदर-सत्कार किया।

इसके उपरांत वैदिक मंत्रोच्चार के बीच टीका, भावर, पाणिग्रहण संस्कार एवं पांव पखराई सहित विवाह के सभी कार्यक्रम विधि-विधान से सम्पन्न हुए। विवाह के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया तथा प्रतीकात्मक रूप से वधू की विदाई सम्पन्न की गई।
इस अवसर पर धार्मिक भजन संध्या का भी आयोजन किया गया, जिसमें तुलसी विवाह से संबंधित पारंपरिक गीतों के साथ-साथ भक्ति भजन प्रस्तुत किए गए। ‘शालीग्राम–तुलसी विवाह’ गायन के दौरान श्रद्धालु भावविभोर होकर भक्ति रस में डूब गए।

देव उठनी एकादशी के पावन पर्व पर आयोजित इस भव्य तुलसी विवाह में आस्था, परंपरा और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला, जिससे नगर का वातावरण घंटा-घड़ियाल और भजन की स्वर लहरियों से देर रात तक गुंजायमान रहा।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश प्रथम अटलश्री ज्योतिष आचार्य दीपेंद्र अडजरिया, ऋषि कृष्ण महाराज, शिक्षक विधायक डॉ बाबूलाल तिवारी की पुत्री डॉ जिज्ञासा तिवारी, एमएलसी प्रतिनिधि आर पी निरंजन, वीरेन्द्र प्रताप सिंह बीरू, श्रीमती साधना हरीशंकर राय, श्रीमती सुनीता राकेश राय, श्रीमती ममता ब्रजेन्द्र राय, श्रीमती हनी संजय राय, श्रीमती सुहानी पंकज राय, श्रीमती मोनाली आलोक राय, श्रीमती संगीता मनीष राय, चंदन राय, निखिल राय, राहुल राय, हर्ष, साहित्य, नितेन्द्र, योगेश, मेघ, प्रत्यक्ष, शुभ, धैर्य, प्रिंस, अर्जुन, शिवांस, इशिका, खुशी, जानवी, संस्कृति, नित्या, आराध्या, नायरा, गोरी सहित नगर के अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

रिपोर्टर विनोद साहू

jin88.us.com Jin88 | Sân Chơi Uy Tín Thu Hút 1.000.000+ Hội Viên Tham Gia

News 30 Express
Author: News 30 Express

Leave a Comment

और पढ़ें