“एकता की दौड़ — शाहजहांपुर में पुलिस और छात्रों ने दिया एकता का संदेश”
देश के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के मौके पर झांसी जनपद के शाहजहांपुर में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। इस मौके पर पुलिस कर्मियों, विद्यालय के छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
झांसी के शाहजहांपुर में शुक्रवार सुबह एक अनोखा नज़ारा देखने को मिला।
थानाध्यक्ष शाहजहांपुर के नेतृत्व में पुलिस बल, राजकीय इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राएं और ग्रामीण जन एक साथ सड़क पर उतरे — एक भारत, श्रेष्ठ भारत का संदेश लेकर।
रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में किया गया।
इस दौरान प्रतिभागियों ने एकता, भाईचारे और राष्ट्रीय एकजुटता का संदेश दिया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि लौह पुरुष सरदार पटेल ने देश को एक सूत्र में पिरोने का काम किया और आज उनकी जयंती पर यह दौड़ उसी भावना को जीवंत करती है।
रन फॉर यूनिटी के समापन पर प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया गया और राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई।
कार्यक्रम में शामिल लोगों ने यह संकल्प लिया कि वे देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने में सदैव योगदान देंगे।
f8betv.vip F8BET – F8BET80.ONE Link Trang Chủ Chính Thức F8BET 2026








