कलेक्टर ने अधिकारियों के साथ जिला अस्पताल भवन, उर्वरक भंडार केन्द्र एवं नवीन कलेक्टर कार्यालय का किया निरीक्षण : रिपोर्ट – जितेंद्र यादव

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कलेक्टर ने अधिकारियों के साथ जिला अस्पताल भवन, उर्वरक भंडार केन्द्र एवं नवीन कलेक्टर कार्यालय का निरीक्षण कि

कलेक्टर श्रीमती जमुना भिडे ने संबंधित अधिकारियों के साथ आज जिला अस्पताल भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ओपीडी एवं वार्डों का निरीक्षण कर मरीजों की सुविधा हेतु व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शेष व्यवस्थाओं को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।

 

नवीन कलेक्टर कार्यालय का निरीक्षण

 

कलेक्टर श्रीमती भिडे ने नवीन कलेक्टर कार्यालय का निरीक्षण कर शेष निर्माण कार्य को समय सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिए।उर्वरक भंडार केन्द्र का निरीक्षण 

 ने उर्वरक भंडार केन्द्र (डबल लॉक) का निरीक्षण किया। उन्होंने उर्वरक उपलब्धता की जानकारी ली एवं अधिकारियों को सतत् निगरानी रखने एवं किसानों को आसानी से उर्वरक वितरण के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। 

इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री रोहन सक्सेना, तहसीलदार श्री शुभम मिश्रा, सीएमएचओ डॉ अनिल झमनानी, खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ आरसी मलारया एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

News 30 Express
Author: News 30 Express

Leave a Comment

और पढ़ें