ककरवई तिराहे से पकड़ा गया खाद से भरा ट्रक लगभग एक हफ्ते से कोतवाली के सामने खड़ा : रिपोर्ट- मुवीन खान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ककरवई तिराहे से पकड़ा गया खाद से भरा ट्रक लगभग एक हफ्ते से कोतवाली के सामने खड़ा है रिपोर्ट मुवीन खान

गरौठा झांसी। उपजिलाधिकारी ने गरौठा नगर के ककरवई तिराहे से एक ट्रक खाद पकड़ा, जिसे बाद में गरौठा पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। इसके संबंध में कृषि विभाग को भी सूचना दी गई।
कृषि विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुँचकर ट्रक में भरी खाद का सैंपल लिया और गुणवत्ता परीक्षण के लिए भेज दिया। पुलिस क्षेत्राधिकारी गरौठा आसमा वकार ने बुधवार को दोपहर 1 बजे बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने स्पष्ट किया कि गरौठा तहसील की किसी भी समिति पर यह खाद नहीं मंगाई गई थी। फिलहाल ट्रक को पुलिस हिरासत में रखा गया है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

appak168.com AK168.COM Trang Chủ Chính Thức | Đăng Ký +68k

News 30 Express
Author: News 30 Express

Leave a Comment

और पढ़ें