दुर्गा प्रतिमाओं का पुलिस की देखरेख में विसर्जन संपन्न भक्तिमय माहौल में भक्तों ने दी मां को विदाई : रिपोर्ट- मुबीन खान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दुर्गा प्रतिमाओं का पुलिस की देखरेख में विसर्जन संपन्न भक्तिमय माहौल में भक्तों ने दी मां को विदाई

गरौठा झांसी।आज दशहरा के दिन शारदीय नवरात्रि के समापन पर दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।
दुर्गा पंडालों मैं पहले मां दुर्गा की आरती की गयी उसके पश्चात कस्बा में समस्त देवी प्रतिमाओं की विसर्जन शोभा यात्रा बड़े ही धूमधाम के साथ निकाली गयी।
विसर्जन शोभायात्रा में सैकड़ो की संख्या में महिलाओं पुरुषों सहित बच्चों ने भाग लिया। श्रद्धालु डीजे की धुन पर नाचते गाते अबीर गुलाल उड़ाते हुए मां के जयकारे के साथ नगर का भ्रमण किया माता के जयकारों से पूरा कस्बा गूंज उठा।
नगर भ्रमण के पश्चात कस्बा की लखेरी नदी में कस्बा एवं आसपास के ग्रामों की देवी प्रतिमाओं को श्रद्धालुओं द्वारा श्रद्धापूर्वक विसर्जित किया गया।
क्षेत्रीय विधायक जवाहरलाल राजपूत एवं नगर पंचायत अध्यक्ष भी लखेरी नदी विसर्जन स्थल पर पहुंचकर वहां की व्यवस्थाएं देखी।
विसर्जन स्थल पर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए छोटे बच्चों को नदी से दूर रखा गया कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बलिराज शाही की देखरेख में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में देवी प्रतिमाओं का शांति पूर्वक विसर्जन कराया गया।

jin88.us.com Jin88 | Sân Chơi Uy Tín Thu Hút 1.000.000+ Hội Viên Tham Gia

News 30 Express
Author: News 30 Express

Leave a Comment

और पढ़ें