नेशनल पत्रकार एसोसिएशन की बैठक संपन्न – झाँसी जिला की कमान प्रदीप सिंह गौर के हाथ

झाॅसी के मऊरानीपुर से बड़ी खबर।
गुरुवार को गौरव गेस्ट हाउस में नेशनल पत्रकार एसोसिएशन की बैठक धूमधाम से आयोजित हुई। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिनंदन जैन और संरक्षक सुधीर जैन की मौजूदगी में संगठनात्मक ताकत बढ़ाने के लिए नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई। घोषणा के साथ ही जिले में पत्रकारों की नई टीम खड़ी हो गई है।

गौरव गेस्ट हाउस में आयोजित बैठक में बुंदेलखंड से लेकर प्रदेश स्तर तक के पत्रकार जुटे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संरक्षक सुधीर जैन ने की और राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिनंदन जैन भी मंच पर मौजूद रहे।
बैठक में संगठन के ढांचे को मजबूत करने के लिए अहम फैसले लिए गए और कई नए नामों की घोषणा की गई।

घोषणा के मुताबिक—
👉 मनोज ओझा को प्रदेश महासचिव बनाया गया।
👉 झाँसी जिले की कमान प्रदीप सिंह गौर को सौंपी गई।
👉 ओमप्रकाश उर्फ अजय श्रीवास को मंडल महासचिव का पद दिया गया।
👉 मंगल सिंह ठाकुर जिला उपाध्यक्ष बने।
👉 अमित सोनी को ब्लॉक अध्यक्ष (बंगरा),
👉 आशीष उपाध्याय को नगर अध्यक्ष (समथर),
👉 शैलेश सोनू शिवहरे को नगर अध्यक्ष (बबीना),
👉 और नासिर हुसैन को नगर अध्यक्ष (आरामशीन खेलार, बिजौली) नियुक्त किया गया।
घोषणाओं के बाद संरक्षक सुधीर जैन ने सभी नवचयनित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
कार्यक्रम के दौरान मिठाई बांटी गई और संगठन की एकजुटता का संदेश दिया गया।
इस मौके पर नवनियुक्त जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंह गौर ने तल्ख तेवर दिखाते हुए कहा—
“यह जिम्मेदारी मेरे लिए सम्मान की बात है। मैं सभी पत्रकार साथियों को साथ लेकर संगठन को मजबूत बनाने का काम करूंगा। पत्रकार समाज की आवाज़ हैं और हमारी कलम ही हमारी असली ताकत है।”

बैठक में बुंदेलखंड प्रभारी दीपक सिंह बबीना, राजस्थान प्रभारी दीपक ठेकेदार बबीना, वरिष्ठ पत्रकार रवि रठा, लक्ष्मण दास सिंधी, राकेश सेन, मनोज ओझा, धर्मेश सोनी, मंगल सिंह सेंगर, रंजीत भोजवाल, दीपक कुमार, बिहारी लाल साहू, जगदीश श्रीवास, नासिर हुसैन, शेख मुख्तार अली भोलू कुरैशी, अमित मिश्रा, रज्जू साहू, शैलेश सोनू शिवहरे, मु. अफजल मंसूरी, प्रमोद कुमार, अमित कुमार सोनी, भीम प्रताप सिंह सिसोदिया, जितेंद्र प्रताप सिंह तोमर समेत कई वरिष्ठ और युवा पत्रकार मौजूद रहे।

बैठक ने साफ कर दिया कि पत्रकार समाज अपनी आवाज़ बुलंद करने और संगठित ताकत से हर मुश्किल का मुकाबला करने के लिए तैयार है।
झाँसी जिले की बागडोर अब प्रदीप सिंह गौर के हाथों में है, और संगठन ने स्पष्ट संकेत दिया है—
“अब कलम ही सबसे बड़ी ताकत है और पत्रकार की आवाज़ किसी कीमत पर दबने वाली नहीं।”










