गरौठा झांसी।ग्राम घटियारी में जय नरसिंह क्रिकेट क्लब टूर्नामेंट के तीसरे दिन का मुकाबला भसनेह एवं घटियारी की टीमों के मध्य खेला गया है जिसमें टॉस जीतकर घटियारी ने पहले गेंदवाजी करने का निर्णय लिया बल्लेवाजी करते हुए भसनेह की टीम नें निर्धारित दस ओवर मे महज 74 रन बनाए लक्ष्य का पीछा करने उतरी घटियारी की टीम ने छै विकेट खोकर महज आठ ओवर में 75 रन बनाकर जीत हासिल की । जिसमें मैन ऑफ द मैच का खिताब आकाश को दिया गया । इसके उपरांत गरौठा और धगवा की टीमों के बीच मुकाबला खेला गया जिसमें धगवा की टीम नें टॉस जीतकर गेंदवाजी का फैसला किया बल्लेबाजी करने उतरी गरौठा की टीम नें निर्धारित 10 ओवरों में 68 रन बनाए । लक्ष्य का पीछा करने उतरी धगवा की टीम नें महज 8 ओवर में 69 रन बनाकर मुकाबले मे जीत दर्ज की मैन ऑफ द मैच शिवम बबेले को दिया गया । टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि मौलू सिह परिहार नें फीता काटकर मैच का शुभारंभ कराया।
इस मौके पर टूर्नामेंट आयोजक अध्यक्ष साधन सहकारी समिति ककरबई संदीप सिह परिहार नें विजेता टीम के खिलाडियों को पुरूष्कार देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर दीपेंद्र सिह परिहार शैलेंद्र सिह , कमलेश सिह योगेंद्र सिह , धर्मजीत यादव सरदार सिह नेपाल सिह रामसनेह यादव रंजीत , बलदेव सिह परिहार मुंशी परिहार करन सिह सहित बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी मौजूद रहे ।








