बरुआसागर में धूमधाम से निकाली जैन श्रद्धालुओं ने भगवान की विमानयात्रा : रिपोर्ट- विनोद साहू..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*बरुआसागर में धूमधाम से निकाली जैन श्रद्धालुओं ने भगवान की विमानयात्रा*
*रात्रि में मनाया गया क्षमा वाणी पर्व*
बरुआसागर.. नगर में बड़े ही धूमधाम से डीजे डोल नगाड़ों के साथ निकली श्री जी की भव्य शोभायात्रा जिसमें सभी पुरुष वर्ग सफेद वस्त्रों में व महिला वर्ग पीले साड़ी एवं श्वेत साड़ी में बहुमंडल की सुंदर ड्रेस जलूस में अलग ही नजर आ रही थी। जलूस में सभी श्रदालुओं ने खूब भक्ति की एवं नृत्य किया और बेटियों ने गरबा करके सभी को अपनी ओर आकर्षित किया
और भगवान की पालकी उठाने का सौभाग्य
पर्व जैन बाहुबली,सिंघई समक्ष जैन, अनुराग जैन गौसेवक,अर्पित अलया गौसेवक, ,सम्यक अलया जैन बर्तन,समकित अलया,अभिषेक जैन मावा,एवं अमन जैन मोनपुरा को प्राप्त हुआ।
उपरांत मंदिर जी में बोली लगाई गई जिसमें सौधर्म इंद्र सुनीता जैन खनियाधाना, ईशान इंद्र विकास जैन एडवोकेट, ,सनत इंद्र धर्मेंद्र जी बैशाखियां एवं महेंद्र इंद्र प्रदीप जैन बड़े के द्वारा स्वर्ण कलशों से भगवान महावीर स्वामी जी का अभिषेक किया गया एवं अभिषेक पाठ का वाचन विनोद जैन एडवोकेट ने किया। उक्त अवसर पर शिवरार्थी बालक विशाल जैन व विवेक जैन एवं व्रत उपवास करने वाले तपस्वी महिला, पुरुष, बेटे बेटियों का चांदी के सिक्कों द्वारा पंचायत समिति ने सभी का सम्मान किया और पंचायत समिति के कोषाध्यक्ष दीपक जैन एवं रजनीश जैन ने वार्षिक लेखा जोखा प्रस्तुत किया उपरांत सामूहिक वात्सल्य भोज का आयोजन किया गया एवं रात्रि में धार्मिक तंबोला गेम सिंघई समक्ष जैन एवं दिव्यांका जैन ने कराया एवं अमित वैशाखिया के संचालन में क्षमा वाणी पर्व मनाया गया जिसमें अध्यक्ष सिंघई संदीप जैन ने बोलते हुए कहा कि जिस प्रकार सूर्य की रोशनी में अंधकार नहीं रह सकता दिन में रात नहीं हो सकती ठीक उसी तरह क्षमा और बैर एक साथ नहीं रह सकते सभी से क्षमा मांगते हुए सभी के सहयोग के लिए आभार प्रकट किया।

f8betv.vip F8BET – F8BET80.ONE Link Trang Chủ Chính Thức F8BET 2026

News 30 Express
Author: News 30 Express

Leave a Comment

और पढ़ें