दिवंगत निरीक्षक धर्मवीर सिंह के पार्थिव शरीर को पुलिस लाइन एटा में दी गई शोक सलामी…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दिवंगत निरीक्षक धर्मवीर सिंह के पार्थिव शरीर को पुलिस लाइन एटा में दी गई शोक सलामी

 

एसएसपी एटा ने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाकर भविष्य में हर संभव सहयोग का दिया भरोसा।
एटा। दिवंगत निरीक्षक धर्मवीर सिंह के पार्थिव शरीर को पुलिस लाइन एटा में दी गई शोक सलामी, एसएसपी एटा ने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाकर भविष्य में हर संभव सहयोग का दिया भरोसा। अवगत कराना है कि थाना अलीगंज पर तैनात निरीक्षक धर्मवीर सिंह पुत्र श्री जगराम सिंह निवासी ग्राम दया थाना रसूलाबाद जनपद कानपुर देहात के मूल निवासी थे। जिनकी 31 मार्च को तबियत खराब होने पर जिला चिकित्सालय लाए थे। बुधवार को अपोलो अस्पताल दिल्ली ले जाते समय उनकी मृत्यु हो गई है। जिसके उपरांत पार्थिव शरीर को पुलिस लाइंस एटा लाया गया जहां नम आंखों से एसएसपी एटा श्री श्याम नारायण सिंह ने दिवंगत निरीक्षक को सलामी दी तथा दो मिनट का मौन रखा। वहां उपस्थित पुलिस समस्त पुलिस कर्मियों ने दो मिनट का मौन रखते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा बारी-बारी से दिवंगत आत्मा के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी। सेरेमोनियल गार्द द्वारा शोक सलामी देने के उपरांत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व अन्य अधिकारियों द्वारा पार्थिव शरीर को कंधा देकर स्वजनों के सुपुर्द किया। तथा एसएसपी एटा ने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते हुए भविष्य में हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

vipak168.com AK168.COM Trang Chủ Chính Thức | Đăng Ký +68k

News 30 Express
Author: News 30 Express

Leave a Comment

और पढ़ें