सीतापुर जिले की बड़ा गांव क्षेत्र के 56 गांवों में बिजली संकट को लेकर 27 अप्रैल को विरोध प्रदर्शन…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

सीतापुर जिले की बड़ा गांव क्षेत्र के 56 गांवों में बिजली संकट को लेकर 27 अप्रैल को विरोध प्रदर्शन..

सीतापुर जिले की महोली तहसील क्षेत्र की बड़ा गांव क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 56 गांव आज भी गंभीर बिजली संकट से जूझ रहे हैं। वर्षों से ग्रामीणों द्वारा लगातार मांग उठाई जा रही है, लेकिन अब तक न तो स्थायी समाधान किया गया है और न ही विद्युत उपकेंद्र (पावर हाउस) के निर्माण की दिशा में कोई ठोस कदम उठाया गया है।इस समस्या को लेकर क्षेत्र के किसानों, मजदूरों और आम नागरिकों में गहरा असंतोष व्याप्त है।संयुक्त किसान मोर्चा के संयोजक पिंदर सिंह सिद्धू ने परसेरा, ढकिया, पूरनापुर, सिमराव, बीरमपुर और नीमचेना सहित कई गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से संवाद किया। इस दौरान प्रत्येक व्यक्ति ने बिजली समस्या को अपनी प्राथमिक आवश्यकता बताया। बिजली की कमी के कारण खेती, शिक्षा, घरेलू कार्य और छोटे व्यवसाय गंभीर रूप से प्रभावित हो रहे हैं।इसी 27 अप्रैल को सीतापुर गल्ला मंडी में एक शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। इस दौरान सभी ग्रामीण साथी एकजुट होकर जिलाधिकारी से निम्नलिखित सवालों के जवाब मांगेंगे।

– 56 गांवों को नियमित और पर्याप्त बिजली आपूर्ति कब सुनिश्चित की जाएगी?

– प्रस्तावित पावर हाउस (विद्युत उपकेंद्र) का निर्माण कार्य कब प्रारंभ होगा?

वहीं किसान नेता पिंदर सिंह ने बताया कि यह आंदोलन किसी एक व्यक्ति या समूह का नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र की सामूहिक आवश्यकता और अधिकार की लड़ाई है। सभी किसान, मजदूर, युवा एवं क्षेत्रवासी इस जनआंदोलन में शामिल होकर अपनी आवाज़ को मजबूत बनाएं।

 

jin88a1.us.com JIN88 – Sân Chơi Giải Trí Đỉnh Cao, Chuyên Nghiệp 2026

News 30 Express
Author: News 30 Express

Leave a Comment

और पढ़ें