जल जीवन मिशन पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा अधूरा काम, पानी के लिए तरसे लोग….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जल जीवन मिशन पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा अधूरा काम, पानी के लिए तरसे लोग

जौनपुर जिले के कोतवालपुर गांव में जल जीवन मिशन की लापरवाही को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज ग्रामीणों ने अधूरे पड़े कार्य और पानी की समस्या को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया।

ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन और अन्य कार्य शुरू तो किए गए, लेकिन उन्हें बीच में ही अधूरा छोड़ दिया गया। इसके चलते गांव के लोगों को अब भी पानी के लिए जूझना पड़ रहा है।

लोगों का कहना है कि यदि योजना का कार्य पूरा हो जाता, तो उन्हें नियमित और स्वच्छ पेयजल मिल सकता था। लेकिन अधिकारियों की मिलीभगत से बजट का दुरुपयोग कर काम अधूरा छोड़ दिया गया। साथ ही, जहां काम हुआ भी है, वहां साफ-सफाई का अभाव है, जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है।

ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई अधिकारी मौके पर जांच के लिए नहीं पहुंचा। इससे आक्रोशित होकर गांव के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया और चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ, तो वे धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

फिलहाल प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई है।

f8betv.vip F8BET – F8BET80.ONE Link Trang Chủ Chính Thức F8BET 2026

News 30 Express
Author: News 30 Express

Leave a Comment

और पढ़ें