बस्ती में खाकी का कहर: दरोगा की पिटाई से सहमा मासूम, वीडियो वायरल होते ही एक्शन
बस्ती जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के बनकटी बाजार में खाकी के खौफ से एक बच्चा सदमे में आ गया है, उस को दरोगा ने बड़ी बेरहमी से पीटा और अपनी गाड़ी साफ कराई, बच्चे के साथ हुई यह अमानवीय घटना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा कर रही है, बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसपी यशवीर सिंह ने एक्शन लिया दरोगा को तत्काल लाइन भेज दिया गया और उस के खिलाफ विभागीय जांच बिठा दी गई है।
बता दें नाबालिग बच्चा गौतम कुमार जो मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है, उस के पिता गौतम कुमार गन्ने के जूस की दुकान ठेले पर लगाता है, पिता अपने बच्चे को ठेले पर बिठा कर कहीं काम से चला गया, उसी दौरान लालगंज में तैनात एसआई शैलेंद्र सिंह अपनी बाइक से गुजर रहे था, किसी ने उनकी बाइक पर कथित रूप से थूक दिया, जिसके बाद एसआई ने अपना आपा खो दिया और नाबालिग बच्चे को गालियां देते हुए थप्पड़ मार दिया, इतना ही नहीं एसआई ने नाबालिग बच्चे से बाइक को साफ कराया। एसआई के इस अमानवीय व्यवहार से बच्चा सहम गया, पिता ने शिकायती पत्र में बताया कि बच्चे की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है उस की दवा गोरखपुर से चल रही है।
बच्चे का रोता हुआ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसपी एक्शन में आ गए, तत्काल प्रभाव से एसआई शैलेंद्र सिंह को लाइन हाजिर कर दिया साथ ही एसआई के खिलाफ विभागीय जांच का आदेश दिया है, सीओ कुलदीप यादव ने बताया कि एसपी यशवीर सिंह के निर्देश पर आरोपी दरोगा को लाइन हाजिर करके जांच बिठाई गई है, उन्होंने कहा कि यह पुलिस विभार के आचरण के विरुद्ध है, जिसको अत्यंत गंभीरता से लेते हुए दरोगा को लाइन हाजिर किया गया है।








