बरात जानी थी दुल्हन लेने दूल्हा बैंड बाजे के साथ पहुंचा डीएम कार्यालय…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 बरात जानी थी दुल्हन लेने दूल्हा बैंड बाजे के साथ पहुंचा डीएम कार्यालय

स्मार्ट मीटर की समस्या,शादी पर ग्रहण,डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा दूल्हे ने ज्ञापन।*

यूपी के बांदा में स्मार्ट मीटर की समस्या को लेकर एक अजीबोगरीब विरोध प्रदर्शन देखने को मिला है जहां शादी के दिन दूल्हे को बारात लेकर दुल्हन को लेने जाना चाहिए वहीं दूल्हा बारात ले जाने से पहले, बैंड बाजे के साथ जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचा जहां यह अनोखा विरोध प्रदर्शन सोशल मीडिया की सुर्खियों का साधन बन गया।

जनपद बांदा में स्मार्ट मीटर की समस्या को लेकर आए दिन विरोध प्रदर्शन देखने को मिल रहे हैं और स्मार्ट मीटर में हो रही परेशानियों को लेकर उपभोक्ता परेशान नजर भी आ रहे हैं वहीं बांदा जनपद के मटौंध थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम उजरेहटा में एक नौजवान की आज शादी होनी है और उस शादी मे बारात की तैयारियां चल रही थी जहां बारात ले जाने से पहले दूल्हा स्वयं बैंड बाजे के साथ बुंदेलखंड इंसाफ सेना के सामाजिक संगठन के साथ में जिला अधिकारी कार्यालय पहुंच गया। दूल्हे से जब इस संबंध में बात की गई तो उन्होंने बताया कि आज मेरी शादी है, और स्मार्ट मीटर की वजह से अधिक बिल आने की वजह से मैं परेशान हूं, बिल न जमा करने की वजह से लाइट काट दी जाएगी जिससे घर में अंधेरा हो जाएगा। अब ऐसी दशा में अपनी समस्या कैसे कहूं। दूल्हे ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि जनपद के विद्युत विभाग के अधिकारी और कर्मचारी स्मार्ट मीटर लगाकर अपनी ड्यूटी से मुंह फेर लिए हैं। किसके यहां कैसा और कितना बिल पहुंच रहा है, कोई लेना-देना नहीं है। नौजवान पीढ़ी क्या कमांएगी और क्या बिजली का बिल भरेगी।

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बुंदेलखंड इंसाफ सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ए.एस. नोमानी ने मांग की है पुराने मीटर लगवाए जाएं। स्मार्ट मीटर में उपभोक्ताओं का शोषण हो रहा है जिसके कारण नौजवान अपनी कमाई का रुपया सिर्फ स्मार्ट मीटर के बिल पर दे रहे हैं।

playak168.com AK168 – TRANG CHỦ AK168.COM – LINK VÀO AK168 MỚI NHẤT 2026 TẶNG 68K

News 30 Express
Author: News 30 Express

Leave a Comment

और पढ़ें