फेरों से पहले बवाल, पहली पत्नी की एंट्री से रुकी दूसरी शादी ….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

फेरों से पहले बवाल, पहली पत्नी की एंट्री से रुकी दूसरी शादी

हापुड़:नगर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास में उस समय हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब एक व्यक्ति की दूसरी शादी के दौरान उसकी पहली पत्नी अचानक मंडप में पहुंच गई। पहली पत्नी ने बिना तलाक दिए दूसरी शादी करने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया और शादी रुकवा दी।

जानकारी के अनुसार, शादी की रस्में चल रही थीं तभी महिला मौके पर पहुंची और खुद को दूल्हे की पहली पत्नी बताते हुए विरोध शुरू कर दिया। महिला का आरोप था कि पति ने उसे तलाक दिए बिना ही दूसरी शादी रचाने की कोशिश की है। आरोप-प्रत्यारोप के बीच शादी समारोह में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और मौके पर मौजूद लोगों की भीड़ जमा हो गई।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि दूसरी शादी को लेकर विवाद की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों से पूछताछ की गई है। जांच के आधार पर आगे आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

ak168win.vip AK168 – TRANG CHỦ AK168.COM – LINK VÀO AK168 MỚI NHẤT 2026 TẶNG 68K

News 30 Express
Author: News 30 Express

Leave a Comment

और पढ़ें