एक फरवरी से विष्णु महायज्ञ व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन : रिपोर्ट- मुबीन खान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बुन्देलखण्ड कुरैठा महोत्सव
1 फरवरी से विष्णु महायज्ञ व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन रिपोर्ट मुबीन खान

गुरसराय झांसी।दिव्य प्रेम सेवा मिशन, हरिद्वार के सेवा प्रकल्पों को समर्पित बुन्देलखण्ड कुरैठा महोत्सव का भव्य आयोजन आगामी 01 फरवरी से 10 फरवरी 2026 तक किया जाएगा। महोत्सव को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है तथा आयोजन स्थल पर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं।
महोत्सव के कार्यक्रम संयोजक डॉ. जगदीश सिंह चौहान (पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा, झांसी अंचल एवं अंचल संयोजक, दिव्य प्रेम सेवा मिशन) होंगे, जबकि सह संयोजक के रूप में केशव सिंह परिहार (ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि, बामौर एवं जिला संयोजक, दिव्य प्रेम सेवा मिशन) अपनी भूमिका निभाएंगे। वहीं दिव्य प्रेम सेवा मिशन, हरिद्वार के संस्थापक/अध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार गौतम का मार्गदर्शन आयोजन को प्राप्त होगा।
महोत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह एवं श्री विष्णु महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। श्रीमद्भागवत कथा का वाचन पूज्या साधना श्रीजी (देवी महेश्वरी) द्वारा किया जाएगा। कथा का शुभारंभ 03 फरवरी से होगा जो प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से आयोजित की जाएगी।
कार्यक्रमों की रूपरेखा
कलश यात्रा: शनिवार, 01 फरवरी 2026
अग्नि प्रवेश (यज्ञ मंडप): रविवार, 02 फरवरी 2026
श्रीमद्भागवत कथा: 03 फरवरी से 09 फरवरी 2026
पूर्णाहुति: सोमवार, 09 फरवरी 2026
कन्या विवाह एवं विशाल भंडारा: मंगलवार, 10 फरवरी 2026
धार्मिक अनुष्ठानों के साथ-साथ महोत्सव के दौरान रात्रिकालीन रामलीला, कवि सम्मेलन एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा, जो बुन्देलखण्ड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को मंच प्रदान करेंगे।
आयोजन समिति ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित करें तथा इस धार्मिक-सांस्कृतिक महोत्सव को सफल बनाएं।
उक्त जानकारी सोमवार दोपहर 3 बजे कार्यक्रम के सह संयोजक केशव सिंह परिहार ने दी।

News 30 Express
Author: News 30 Express

Leave a Comment

और पढ़ें