तपोभूमि झारखंड धाम में चल रहे मेले के तीसरे दिन बुंदेलखंड स्तरीय विशाल दंगल का आयोजन रिपोर्ट प्रियंका चौधरी
गरौठा झांसी । तहसील गरौठा के तपोभूमि झारखण्ड धाम में चल रहे मेले के तीसरे दिन बुंदेलखंड स्तरीय विशाल दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । दंगल का उदघाटन मुख्य अतिथि एम एल सी प्रतिनिधि रमा आर पी निरंजन एवं विशिष्ट अतिथि चेयरमैन गरौठा डॉ अरुण कुमार मिश्रा ने फीता काटकर किया।
दंगल में दूर दराज से आये पहलवानों ने अपने दाव पेंच दिखाए । कई कुश्तियां बराबरी पर छूटी और कई कुश्तियां निर्णायक रही । महिला पहलवानो की कुश्ती आकर्षण का केंद्र रही । मेला संयोजक प्रधान गुढा चंद्रभान सिंह परमार ने कार्यक्रम के मौजूद अतिथियो का फूल माला पहनाकर स्वागत किया ।
इस मौके पर मुख्य अतिथि आर पी निरंजन ने कहा है कि कुश्ती हमारे देश की शान रही है। पहलवानों ने कुश्ती के माध्यम से अपने देश का नाम पूरे विश्व मे रोशन किया । बुंदेलखंड की इस प्रतियोगिता को जीवित रखने के लिए ऐसे कार्यक्रमाें का आयोजन होना नितांत आवश्यक है । जिससे लुप्त हो रही भारतीय परंपरा को कायम रखा जा सके । प्रतियोगिता के लिए जो भी सहयोग मांगेंगे उसके लिए पीछे नहीं हटेंगे । भरपूर मदद की जाएगी।
विशिष्ट अतिथि चेयरमैन गरौठा डॉ अरुण कुमार मिश्रा ने कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार भरपूर मदद कर रही है। खेल हमारी पहिचान है,इसे बनाएं रखें। मेला संयोजक प्रधान गुढा चंद्रभान सिंह परमार ने बताया है कि दो दिवसीय दंगल के पहले दिन पहलवानों ने अपने दाव पेच दिखाए । 17 जनवरी शनिवार को दंगल में बुंदेलखंड से आए पहलवान अपने दाव पेंच दिखाएंगे । दंगल देखने महोबा ,हमीरपुर एवं झांसी जनपद के हजारों की संख्या मे लोगों की भीड़ रही। अंत मे मेला संयोजक प्रधान गुढा चंद्रभान सिंह परमार ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
go88bet.vip Go88 cổng game đổi thưởng 2026








