गरौठा झांसी।भारत की एकता और अखंडता के प्रतीक लोह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता का संदेश देने के उद्देश्य से रन फॉर यूनिटी दौड़ का आयोजन किया गया।
कोतवाली से लेकर गुरसराय मार्ग तक लगभग 2 किलोमीटर तक वरिष्ठ अधिकारियों सहित पुलिसकर्मियों एवं कस्बा के संभ्रांत नागरिकों ने दौड़ लगाई इस दौरान एकता अखंडता और देशभक्ति का माहौल बन गया दौड़ में शामिल सभी ने मिलकर देश के प्रति राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संकल्प लिया।
लोह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी थे आज उनकी जयंती पर उन्हें नमन कर याद किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय एकता अखंडता का संदेश देना और भारत की एकता व अखंडता के प्रति नागरिकों जागरूक करना था।
इस मौके पर उपजिलाधिकारी सुनील कुमार पुलिस क्षेत्राधिकारी असमा वंकार कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार साहू उपनिरीक्षक रामकुमार पटेल देशराज सिंह पुलिस कांस्टेबल हरीश गौतम विपिन कुमार नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ.अरुण कुमार मिश्रा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र मोहन पाठक गुड्डू सहित बड़ी संख्या पुलिसकर्मी एवं कस्बा के संभ्रांत नागरिक मौजूद रहे।
playak168.com AK168 – TRANG CHỦ AK168.COM – LINK VÀO AK168 MỚI NHẤT 2026 TẶNG 68K








