ग्राम प्रधान की अनदेखी से तालाब बना दलदल करणी सेना ने उपजिलाधिकारी को दिया ज्ञापन – रिपोर्ट : मुबीन खान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

गरौठा झांसी।तहसील के ग्राम कच्चीर मे लगभग 100 साल पुराना तालाब बना हुआ है जो राजस्व अभिलेखों में दर्ज कागजात है उक्त तालाब में जानवर पानी पीते थे तथा गांव वालो के उपयोग में काम आता था लेकिन विगत कुछ वर्षों से ग्राम प्रधान एवं ब्लाक के अधिकारियों की अनदेखी के कारण उक्त तालाब में भयंकर जलकुंभी हो गई है जिससे तालाब का पानी दल-दल में बदल गया है।
वर्तमान में जो जानवर तालाब में पानी पीने के लिए जाते हैं तो उसी दलदल में फस जाते हैं। जिससे कुछ गोवंशों की मौत भी हो चुकी है लेकिन इसके बाद भी ग्राम प्रधान ने आज तक तालाब की जलकुंभी हटाने के संबंध में संज्ञान नहीं लिया गांव वालों द्वारा कई बार ब्लॉक में जाकर इसकी शिकायत भी की है।
लेकिन तालाब के संबंध में कोई काम नहीं किया गया है जबकि मुख्यमंत्री के दिन प्रोजेक्ट अमृत सरोवर योजना के अनुसार शान द्वारातालाबों के सौंदर्य करण के लिए करोड़ों रुपए ग्राम पंचायत को दिया जा रहा है लेकिन ग्राम का तालाब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है।
ज्ञापन देने वालों ने उपलाधिकारी से तालाब की सफाई एवं सुंदरीकरण कराए जाने की मांग की।
इसके साथ ही उन्होंने अब तक किन कारणों से उक्त तालाब की सफाई नहीं हो सकी इसकी जांच कराऐ जाने की मांग की।
इस मौके पर पहलाद ठाकुर आशीष सिंह अनिकेत सेन बॉबी ठाकुर लव ठाकुर आशु ठाकुर अमित सेंगर शिवम आशीष परिहार सहित बड़ी संख्या मैं करणी सेना के कार्यकर्ता सहित ग्राम वासी मौजूद रहे।

News 30 Express
Author: News 30 Express

Leave a Comment

और पढ़ें