बालू का अवैध खनन करते हुए पुलिस ने दो ट्रैक्टर पकड़े खनन माफीयाओ में हड़कंप – रिपोर्ट : मुबीन खान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

गरौठा झांसी।अवैध बालू ले जा रहे दो ट्रैक्टरों को पुलिस ने पकड़ा जिनकी ट्रालियों में अवैध खनन करके लाई गई वालू भरी हुई थी।
गरौठा थाना क्षेत्र अंतर्गत निकली धसान नदी के घाटों से बालू माफियाओं द्वारा ट्रैक्टरों से व्यापक पैमाने पर अवैध खनन किया जा रहा था।
शाम होते ही बड़ी संख्या में ट्रैक्टर घाटों पर पहुंच जाते हैं जो धड़ल्ले से रात्रि भर तथा दिन में 10 बजे तक बिना किसी भय के क्षेत्र की सड़कों पर सरपट दौड़ते हुए दिखाई देते हैं।
हालत तो यह है कि कस्बा गरौठा में तहसील प्रशासन के सबसे बड़े अधिकारी बैठे हुए हैं लेकिन यहां भी बिना किसी भय के दिन में ट्रैक्टर दौड़ते हुए दिखाई देते हैं। आज मुखबिर की सूचना पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बलिराज शाही ने पुलिस बल के साथ दो ट्रैक्टर एक जलालपुरा में दूसरा मारकुआं बस स्टैंड पर पकड़ लिया जिनकी ट्रालियों में अवैध खनन करके लाई हुई बालू भरी हुई थी।
दोनों ट्रैक्टरों को पुलिस ने पकड़ कर कोतवाली में लाकर खड़ा कर दिया गया है।
इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बलिराज शाही द्वारा बताया गया कि दोनों ट्रैक्टरों को 207 एमबी एक्ट के तहत सीज कर दिया गया है तथा अग्रिम कार्यवाही के लिए खनिज विभाग को सूचना दे दी गई है।
पुलिस की इस कार्यवाही से खनन माफिया में हड़कंप मचा हुआ है।

News 30 Express
Author: News 30 Express

Leave a Comment

और पढ़ें