विद्युत करंट की चपेट में आने से नो गौ वंशों की मौत उपजिलाधिकारी सहित प्रशासनिक अमला मौके पर रिपोर्ट मुबीन खान..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

विद्युत करंट की चपेट में आने से नो गौ वंशों की मौत उपजिलाधिकारी सहित प्रशासनिक अमला मौके पर रिपोर्ट मुबीन खान

गरौठा झांसी।कस्बा गरौठा के समीप गुरसराय रोड फौजी ढाबा के समीप पुराने पेट्रोल पंप के पास मौजा गरौठा खुर्द में उदयभान पुत्र मातादीन के खेत से 11 हजार वोल्टेज की बिधुत लाइन निकली हुई है।
खेत में विद्युत लाइन का एक तार टूटा हुआ जमीन से थोड़ी ऊपर लटका हुआ था।
जिससे गाएं खेत में टूटे हुए तार की चपेट में आ गई जिसमें विद्युत करंट प्रवाहित हो रहा था। विद्युत करंट की चपेट में आने से नो गायों की मोके पर ही मौत हो गई।
जिनमें आठ गायें तथा एक बछड़ा है।
घटना की सूचना पाकर उपजिलाधिकारी गरौठा मनोज कुमार सरोज विद्युत एसडीओ ललित कुमार जेई लक्ष्मी नारायण पशु चिकित्सा अधिकारी शैलेंद्र कुमार शर्मा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बलिराज शाही पुलिस वाल के साथ मौके पर पहुंचे।
इसके अलावा बड़ी संख्या में लोग तथा गायों के पालक मौके पर पहुंच गए।
जिसमें नीतेश दीक्षित जितेंद्र एवं अजेंद्र यादव के अलावा और अन्य गाय पालक मौके पर पहुंचे।
मृतक गाये गरौठा एवं गरौठा खुर्द की है पशु डॉक्टर द्वारा मृत गायों का पोस्टमार्टम किया गया।
वही इस घटना को लेकर लोगों में विद्युत विभाग के खिलाफ रोष व्याप्त है‌।

jin88.us.com Jin88 | Sân Chơi Uy Tín Thu Hút 1.000.000+ Hội Viên Tham Gia

News 30 Express
Author: News 30 Express

Leave a Comment

और पढ़ें