नाले के पास खेत में पड़ा मिला अज्ञात विक्षित्त वृद्ध महिला का शव पुलिस पहुंची मौके पर – रिपोर्ट : मुबीन खान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

गरौठा झांसी।आज दिनांक 7 अप्रैल 2025 को कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बलिराज शाही को ग्राम मोतीकटरा के ग्रामीणों से जानकारी मिली कि ग्राम मोतीकटरा के क्योलारी नाले के पास खेत में एक वृद्ध महिला का शव पड़ा हुआ है।
जानकारी मिलने पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हमराही स्टाफ के साथ घटनास्थल पर जा पहुंचे जहां पर ग्रामीणों ने बताया कि यह वृद्ध महिला जो मानसिक रूप से विक्षित है उक्त महिला का नाम पता किसी को मालूम नहीं है यह अज्ञात है।
जिसकी उम्र लगभग 75 वर्ष है जो गांव एवं खेतों में लगभग पन्द्रह बीस दिनों से लावारिस हालत में घूम रही थी गांव के ही लोग उसको खाने पीने के लिए कुछ दे दिया करते थे जिसकी मृत्यु लू लगने व बीमारी के कारण हो गयी है।
पुलिस ने मृतक महिला के शव को सुरक्षित कर पंचायत नामा भरवाकर पोस्टमार्टम हेतु मऊरानीपुर भेज दिया है।
वहीं पुलिस द्वारा मृतक महिला की शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है।

News 30 Express
Author: News 30 Express

Leave a Comment

और पढ़ें

प्रधानमंत्री जी के अनावश्यक खर्चे में करें कटौती की अपील पर साहू समाज सामुदायिक केंदो से करेगा शादी विवाह जैसे बड़े कार्यक्रम अन्य सभी समाजों के लिए उपलब्ध रहेंगे सामुदायिक भवन : रिपोर्ट-विनोद साहू