एक युवक की तालाब में डूबने पर दरोगा ने अपनी वर्दी उतारकर तलाब में लगाई छलांग….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

एक युवक की तालाब में डूबने पर दरोगा ने अपनी वर्दी उतारकर तलाब में लगाई छलांग

ख़बर यू पी के बलिया में बेल्थरा रोड में उभांव थाना अंतर्गत 15 वर्षीय युवक का तलाब में डूब कर मौत हो गई है। इस सूचना पर घटना स्थल पर पहुंचे सीयर चौकी इंचार्ज बाक बहादुर सिंह जहां पहले से नगर के लोग मौजूद रहे वही चौकी इंचार्ज बाक बहादुर बे झिझक वर्दी उतार तालाब में छलांग लगा दिया। जिसके बाद यह दृश्य देख अन्य लोग भी तालाब में छलांग लगा दिया और शव को ढूंढने का प्रयास करने लगे कि कुछ देर बाद सीयर चौकी इंचार्ज ने शव को ढूंढ लिया और शव को लोगों की मदद से बाहर निकाला गया।

बताया जा रहा है की अल्तमस नवीन मंडी स्थित तालाब में नहाने गया था जिसका कपड़ा तालाब किनारे पड़ा हुआ था नगर के लोगों द्वारा कई तरह की आशंका जाताई जा रही है अभी किसी तरह का खुलासा नहीं हो सका है। फिलहाल देर रात शव का पंचनामा कर उभाँव थाना प्रभारी राजेंद्र प्रसाद की देख रेख में पोस्टमार्टम के लिए ज़िला मुख्यालय भेजा गया है जिसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा। इस कार्य से चारो तरफ चौकी इंचार्ज का चर्चा का विषय बना हुआ है।

appak168.com AK168.COM Trang Chủ Chính Thức | Đăng Ký +68k

News 30 Express
Author: News 30 Express

Leave a Comment

और पढ़ें