बरेली पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने 932 करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज बरेली में 932 करोड़ रुपये की लागत वाली 132 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश भर के लिए 2500 नई एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करने में मददगार साबित होंगी। योगी ने बताया कि 2017 से पहले 108 एंबुलेंस सेवा का रिस्पांस टाइम 17 से 19 मिनट था,जो अब घटकर 7 मिनट से कम हो गया है।मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर ‘स्कूल चलो अभियान’ और ‘संचारी रोग नियंत्रण अभियान’ की शुरुआत भी की।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 से पहले बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों की स्थिति बहुत खराब थी, लेकिन अब 1.91 करोड़ छात्रों का नामांकन हुआ है, और सरकार ने हर छात्र को ड्रेस और यूनिफॉर्म देने की योजना बनाई है। इसके साथ ही, 1 लाख 25 हजार से अधिक शिक्षकों की भर्ती की गई है और गांव-गांव में इंटीग्रेटेड स्कूल कॉम्प्लैक्स स्थापित किए जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने बरेली में कई प्रमुख परियोजनाओं का उद्घाटन भी किया। इनमें 73.35 करोड़ रुपये की लागत से नवाबगंज में श्रमिकों के बच्चों के लिए अटल आवासीय विद्यालय, रामगंगा नदी पर कैलाशमणि सेतु, बीडीए और आरटीओ भवन, बहेड़ी में राजकीय महाविद्यालय और सिंथेटिक रनिंग ट्रैक वाला स्पोर्ट्स स्टेडियम शामिल हैं
सीएम योगी ने 113 हेक्टेयर जमीन पर बनने वाली एमएसएमई टाउनशिप का भी अवलोकन किया। यह परियोजना 150 से अधिक उद्यमियों को प्लॉट प्रदान करेगी और बरेली में व्यापार को बढ़ावा देगी।इस दौरान, मुख्यमंत्री ने गौ संरक्षण और पशुपालन योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी और इस आयोजन को प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास के क्षेत्र में योगी सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाने वाला बताया है।
ak168win.vip AK168 – TRANG CHỦ AK168.COM – LINK VÀO AK168 MỚI NHẤT 2026 TẶNG 68K








