उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक विकास कराने वाली दूसरे नं की विधान सभा माधौगढ मूलचंद्र निरंजन…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक विकास कराने वाली दूसरे नं की विधान सभा माधौगढ
मूलचंद्र निरंजन

माधौगढ (जालौन) तहसील सभागार में उत्तर प्रदेश सरकार की सेवा सुरक्षा व सुशासन नीति के अन्तर्गत आठ बर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रदर्शनी का क्षेत्रीय विधायक मूलचंद निरंजन ने उद्घाटन करते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश के आठ बर्ष पूर्ण हुए है एक दो नहीं सैकडो हजारों विकास कार्य कराए है। पूर्व में सडक मार्ग ठीक नहीं थे पूरी विधान सभा को दो लाइन सडक मार्ग बनाया गया है। जो कि पचपन करोड़ से बना हैं। वहीं फोरलेन का भी काम किया है। जगम्मनपुर को भी दो लाईन से जोडने का काम हुआ है। रामपुरा से गोहन तक भी टू लाईन पास हो गया है। पूरी भी विधान सभा टू लाइन सडक मार्ग से घिर चुकी है। तमाम सम्पर्क मार्गों को बनाने का काम किया पांच पुलों का निर्माण कार्य कर दिखाया वहीं तमाम नाले नालियों का निर्माण कार्य कराया गया तो वहीं माधौगढ़ में आग से बचाव के लिए अग्निशमन केन्द्र की स्थापना कराई गई।जिले का सबसे बडा अग्नि शमन केन्द्र बना हैं। नवीन गल्ला मंडी को सुसज्जत किया गया है। तो वहीं
सिचाई में टेल तक पानी नहीं पहुंचता था पहुचाने का काम किया गया नहरों रजवहों बंबा बंबियों को पक्का बनाने का काम किया गया है। जिसमें पैसठ करोड खर्च किए गये वहीं नहरों रजवहों की खुदाई कराई गई। करमरा अटरेहटी में बाईस करोड की लागत लिफ्ट कैनाल की स्थापना हो रही है। इस क्षेत्र के किसानों को सिचाई से लाभ मिलेगा आवरा गौवंश के लिए कान्हा गौशाला खोली यही नहीं गांव गांव गौशालाएं खोली गई जिससे अन्ना गौवंश की समस्या से निदान मिला वहीं मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में एक लाख प्रदान करने की बात कहीं सभी पात्रों को आवास मिलेगे सभी को छत मिलेगी सभी तरह की पेंशनें एक हजार रुपये मिल रही है। पेंशन धारकों की संख्या चार गुनी है। सभी को निशुल्क उज्जवला योजना के तहत निशुल्क कनेक्शन दिए गये स्वास्थ्य विभाग के द्वारा भी अच्छी सेवायें मिल रही है वही सरकारी विद्यालयों को सुसज्जित किए गये हैं। हर क्षेत्र में सरकार ने काम किया है। जो कि धरातल पर है। सुरक्षा भी बखूबी दी जा रही है। आज सुरक्षा में कोई कमी नहीं है। गुंडे माफियों का दफन हो गया है। महिलाएं बहिन बेटियां सुरक्षित महसूस कर रही है। उपजिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह ने कहा कि सरकार के आठ बर्ष गौरव पूर्ण हुए हैं। जिस तरह से खेत की खतौनी बनाई गई थी ठीक उसी तरह से गांवों में घरों का मालिकाना हक दिलाने हेतु घरौनी बनाने का काम किया गया उन्होने कहा कि सरकार की सभी योजनाओं का लाभ अंतिम पात्रों तक जा रहा है। पुलिस क्षेत्राधिकारी राम सिंह ने बताया कि मिशन शक्ति के बारे में बताया नारी सुरक्षा नारी सम्मा न नारी स्वावलंबन के बारे में बताया वहीं 1090 वोमेन पावर हेल्पलाईन 181 महिला हेल्पलाइन 108 एम्बुलेंस 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 112 पुलिस हेल्पलाइन 1098 चाइल्ड लाइन 102 स्वास्थ्य विभाग के बारे बताया वहीं आश्वत किया कि पुलिस चौबीसों घंटों जनता की सेवा में तत्पर है। खंड विकास अधिकारी गणेश कुमार वर्मा ने प्रधानमंत्री आवास मुख्यमंत्री आवास मनरेगा योजना आजीविका मिशन योजना के बारे बताया विधायक प्रतिनिधि महेश प्रताप सिंह ने बताया कि प्रदेश के मुखिया यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आठ बर्षों में आनलाईन विकास की योजनाएं चलाकर अंतिम पात्रों को लाभान्वित कराया मोदी जी ने देश को विकास की ओर लाकर सबका भला किया है। प्रभारी तहसीलदार भुवनेन्द्र कुमार नायब तहसीलदार विजय कुमार नौशाद अली एडीओ बृजेन्द्र त्रिपाठी एडीओ सचिन कुमार श्रीवास्तव मंडी सचिव संतोषी देवी मैनेजर कल्लू सिंह महामंत्री संदीप सिंह अध्यक्ष मंसूर अली मंगलकांत गोस्वामी निशा यादव शिवशंकर सिंह मौजूद रहे।

News 30 Express
Author: News 30 Express

Leave a Comment

और पढ़ें