कलयुग में भरत जैसा भाई मिलना मुश्किल – पंडित कृष्णानंद महाराज
ब्लॉक जागीर क्षेत्र के कुसमरा मैनपुरी मार्ग स्थित गांव एलाऊ में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन शनिवार को भागवत पंडाल में पहुंचे भारतीय किसान यूनियन भानू के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद चौहान व राष्ट्रीय संगठन मंत्री राजन चौहान ने कथावाचक पंडित कृष्णानंद महाराज को माला, पगड़ी व प्रतीक चिन्ह भेंटकर स्वागत किया। साथ ही ग्रामीणों ने सभी पदाधिकारीयों माला व पटका पहनाकर स्वागत किया। कथावाचक कृष्णानंद महाराज ने भक्तों को भरत चरित्र की कथा सुनायी। उन्होंने कहा संसार में भरत जैसा भाई होना मुश्किल है। माता कैकई की आज्ञा से भगवान राम के बनवास जाने के बाद भरत जी ने भगवान राम के खड़ाऊ सिंहासन पर रखकर राज्य चलाया था। भरत जी का भगवान राम के लिए भक्ति व स्नेह था। भरत सा भाई बनने के लिए पहले भगवान राम बनना पड़ता है। कलयुग में भाई-भाई में मनमिटाव व आपसी झगड़ों के चलते कई घर बर्बाद हो गए हैं। इस आधुनिक युग में भाई भाई मैं आपसे प्रेम की कमी है। रामचरितमानस हमें जीवन काल में जीवन जीने की शैली सीखाता है। इस मोके पर कन्हैया कुलश्रेष्ठ जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा, पंकज यादव प्रदेश संघठन मंत्री, सर्वेश चौहान, रोहित मिश्रा, संजीत यादव, अरविन्द मिश्रा, आशू मिश्रा आदि सैकड़ो लोग मौजूद थे।
