ललितपुर—/ मड़ावरा में गेहूं की फसल में लगी भीषण आगः 100 एकड़ से अधिक फसल जली, फायर ब्रिगेड की देरी से किसानों को भारी नुकसान
ललितपुर के मड़ावरा तहसील के कारीटोरन गांव में रविवार को एक बड़ी घटना सामने आई। यहां खड़ी गेहूं की फसल में अचानक आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। करीब 100 एकड़ फसल जलकर राख हो गई।
किसानों ने तुरंत प्रशासन और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। कोई ट्रैक्टर से खेत जोतने लगा तो कोई लाठियों से फसल को बचाने की कोशिश करने लगा। आस-पास के गांवों से भी लोग मदद के लिए पहुंचे। घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन किया। प्रभारी तहसीलदार मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। प्रभावित किसानों की रिपोर्ट तैयार की जा रही है। उन्होंने किसानों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
मड़ावरा तहसील में यह पहली घटना नहीं है। यहां अक्सर आग लगने की घटनाएं होती रहती हैं।
मड़ावरा तहसील में यह कोई पहली घटना नहीं है। यहां बार-बार आग लगने की घटनाएं हो रही हैं। तहसील स्तर पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी नहीं होने से नुकसान बढ़ रहा है। इस बार भी फायर ब्रिगेड समय पर नहीं पहुंच सकी। अगर तहसील में फायर ब्रिगेड की सुविधा होती, तो शायद इतना बड़ा नुकसान नहीं होता।
