जब खाकी वाला मांगे न्याय….
मिर्जापुर के अदलहाट थाना क्षेत्र के श्रीपुर ग्राम में घर में घुसकर दबंगों ने महिला की पिटाई कर दी। होमगार्ड के घर में छत से घुसे दबंगों ने तांडव किया। दूसरों की रक्षा करने के लिए खाकी वर्दी पहनने वाला होमगार्ड का जवान आज खुद ही न्याय के लिए भटक रहा है। एक सप्ताह का समय बीत जाने के बावजूद अभी तक कोई कार्रवाई नहीं किया गया। अदलहाट थाना में तैनात कर्मी को अपने साहब से न्याय मिलने के बजाय समझौता का दबाव बनाया जा रहा है। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पत्नी की पिटाई से मर्माहत पीड़ित ने कहा कि उसे अपने ही थाना में न्याय नहीं मिल रहा है, ऊपर से दबंग मारने की धमकी देते हुए खुलेआम घूम रहे हैं। एक रिपोर्ट
वायरल वीडियो 13 मार्च का बताया गया है, जिसमें छत की सीढ़ी के रास्ते उतरे युवक घर में मौजूद महिला पर हमला कर देते हैं। गाली गलौच कर पिटाई करने वाले चले जाते है। अपने अबोध बालक के साथ घर में पिटी गई महिला ने मामले से अपने पति गिरीश चन्द्र को अवगत कराया। अदलहाट थाने में होमगार्ड के रुप में ड्यूटी देने वाले पति ने पत्नी के साथ हुए वारदात की जानकारी लिखित रुप से थाने में दिया। उसके तहरीर को दर किनार कर दिया गया। पुलिस के कोई एक्शन न लेने से मनबढ़ो का मनोबल और हाई हो गया है। जो बगल में रहते हुए जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
पीड़िता ने बताया कि उनकी धमकी के चलते घर छोड़ कर दूसरी जगह रह रहे हैं। पति भी ड्यूटी पर नही जा पा रहे हैं।









