भव्यता के साथ साहू समाज ने भगवान को कराया जल विहार
धार्मिक आयोजन समाज में एकता, भाईचारे, वापसी सद्भाव को मजबूती प्रदान करते हैं- अध्यक्ष राजीव साहू (साहू कल्याण समिति)
बरुआसागर(झांसी) साहू समाज बरुआसागर के तत्वावधान में धार्मिक आस्था एवं श्रद्धा के साथ भगवान का जल विहार कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर कटरा स्थित राम-जानकी मन्दिर पर समाज के लोगों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान को जल विहार के लिए एक सुंदर विमान में विराजमान कर नगर के विभिन्न मार्गो से होते हुए किले के समीप स्थित तालाब में जल विहार कराया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साहू समाज के महिला-पुरुष एवं युवा शामिल हुए। भगवान की पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से जल विहार कराया। इस दौरान धार्मिक वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाकर माहौल को भक्तिमय कर दिया।
समाज के साहू कल्याण समिति के अध्यक्ष राजीव साहू ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में एकता, भाईचारे और आपसी सद्भाव को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था भी की गई।
इस अवसर पर साहू समाज के वरिष्ठजन, पदाधिकारी, महिलाएं, युवा एवं बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे। सभी ने धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में सहयोग किया।
रिपोर्टर विनोद साहू









