विद्यालय में आकर अध्यापक से गाली गलौज करने पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज : रिपोर्ट- मुबीन खान…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

विद्यालय में आकर अध्यापक से गाली गलौज करने पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज रिपोर्ट मुबीन खान

 

गरौठा झांसी।कोतवाली में महेश कुमार निरंजन निवासी ग्राम अकशेव थाना लहचूरा जिला झांसी ने प्रार्थना पत्र देते हुए बताया की उच्च प्राथमिक विद्यालय खड़ोरा में सहायक अध्यापक के पद पर वह तैनात हैं।

वही अध्यापक ने बताया की सुबह 10:00 बजे ग्राम खड़ोरा निवासी राकेश पाल ने विद्यालय में आकर मेरे साथ गाली गलौज करने ब जान से मारने की धमकी दी एवं विद्यालय की कुर्सी तोड़ दी एवं छात्र उपस्थिति रजिस्टर फाड़ दिया।

पुलिस ने पीड़ित अध्यापक की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ धारा 115(2)352 351( 3 )121(1) व 3/2 लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया।

News 30 Express
Author: News 30 Express

Leave a Comment

और पढ़ें