तहसील गरौठा के जसवंतपुरा में बारिश से फसलें बर्बाद, किसानों ने मुआवजा दिलाए जाने की मांग
गरौठा झांसी। तहसील गरौठा क्षेत्र के ग्राम जसवंतपुरा में अधिक वर्षा के चलते किसानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। खेतों के पास से निकली सुखनई नदी का पानी खेतों में भर जाने से कई किसानों की खड़ी फसलें नष्ट हो गई हैं।
जलभराव के कारण किसानों की मूंगफली, तिली और उड़द की फसल प्रभावित हुई है। किसानों का कहना है कि अधिक बारिश और खेतों में पानी भरने से उनकी मेहनत और फसल दोनों बर्बाद हो गई हैं, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
फसल नुकसान को लेकर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि देव पाल सहित गांव के किसानों ने शासन-प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। किसानों ने प्रशासन से जल्द फसल क्षति का सर्वे कराकर नुकसान का आकलन कराने और नियमानुसार मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द राहत नहीं मिली तो किसानों के सामने आर्थिक संकट और बढ़ सकता है। किसानों ने शासन-प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द कार्रवाई की मांग की है
इस मौके पर किसान कुंजीलाल पाल देवेंद्र गौतम गोविंद दास पाल राजीव प्रजापति,पूरन लाल, प्रजापति घमंडी प्रजापति,सुखनंदन पाल, दयाल पाल रामचरन, पुष्पेंद्र पाल, मातादीन पाल, हरगुट्टी श्रीवास, रामचरण पाल नंदलाल बलाई रामलाल राजाराम, डेंगू पाल रामप्रसाद गौतम सहीत ग्राम के लोगों ने शासन प्रशासन से मांग की है
।








