डॉक्टर विवेक कुमार सोनी ने संभाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का कार्यभार रिपोर्ट मुबीन खान…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डॉक्टर विवेक कुमार सोनी ने संभाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का कार्यभार रिपोर्ट मुबीन खान

 

गरौठा झांसी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरौठा में डॉ. विवेक कुमार सोनी को नया प्रभारी कार्यभार सौंपे जाने से क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है।

गरौठा में तैनात डॉ. राहुल गुप्ता के स्थानांतरण के बाद डॉ. सोनी को सीएचसी गरौठा की जिम्मेदारी दी गई है।

डॉ. विवेक कुमार सोनी गरौठा के साथ करगुंवा खुर्द में भी अपनी सेवाएं देंगे। दोनों स्वास्थ्य केंद्रों पर सप्ताह में तीन-तीन दिन मरीजों का उपचार किया जाएगा। उनके कार्यभार संभालने की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्यकर्मियों और क्षेत्रवासियों ने खुशी जताते हुए शुभकामनाएं दीं।

क्षेत्रवासियों के मुताबिक गरौठा सीएचसी पर आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में अस्पताल में चिकित्सकीय व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने, मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने और दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में नए प्रभारी से काफी उम्मीदें हैं।

बताया जाता है कि डॉ. सोनी स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति सक्रियता और मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार के लिए जाने जाते हैं। क्षेत्रवासियों ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में सीएचसी गरौठा की व्यवस्थाओं में सुधार होगा और ग्रामीण क्षेत्र से आने वालों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी।

News 30 Express
Author: News 30 Express

Leave a Comment

और पढ़ें