स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर तरफ तिरंगे की शान और देशभक्ति का माहौल जगह-जगह ध्वजारोहण कर फहराया गया तिरंगा रिपोर्ट मुबीन खान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर तरफ तिरंगे की शान और देशभक्ति का माहौल जगह-जगह ध्वजारोहण कर फहराया गया तिरंगा रिपोर्ट मुबीन खान

गरौठा झांसी।नगर में 80 वे स्वतंत्रता दिवस की रही धूम स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास और देशभक्ति के साथ मनाया गया।
तहसील परिसर में उप जिलाधिकारी सुनील कुमार ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया एवं समस्त तहसील अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रगान गाया गया।
स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रामदीन शर्मा जखौरा का उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदार अमृतलाल ने शाल उड़ाकर सम्मानित किया इसके साथ ही तहसील परिसर में देशभक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें वक्ताओं ने बताया कि हमें आजादी कैसे मिली भारत के वीर सपूतों ने अपने खून की एक-एक बूंद का कतरा देकर हमें आजादी दिलाई हमें ऐसे वीर सपूतों का हमेशा सम्मान करना चाहिए।
वहीं कोतवाली परिसर में पुलिस क्षेत्राधिकारी पीयूष कुमार पांडे ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी और राष्ट्रगान के साथ देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों तथा शहीदों को श्रद्धा पूर्वक नमन किया और पुलिसकर्मियों को कर्तव्य निष्ठा की शपथ दिलाई उन्होंने कहा की पुलिस कर्मियों को राष्ट्र की एकता अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा के साथ-साथ अपने कर्तव्यों को पूर्ण निष्ठा ईमानदारी और समर्पण के निर्वहन करना चाहिए इस मौके पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रावेद्र मिश्र सहित समस्त कोतवाली स्टाफ मौजूद रहा।
वहीं वन विभाग कार्यालय बामौर रेंज गरौठा में क्षेत्रीय वनाधिकारी जगदंबा पाठक ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी एवं ध्वजारोहण के उपरांत सभी उपस्थित अधिकारियों कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान एवं वंदे मातरम गाया इस मौके पर उन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को याद किया इसके साथ ही उन्होंने सभी को देश की एकता अखंडता की शपथ दिलाई।

News 30 Express
Author: News 30 Express

Leave a Comment

और पढ़ें