युवक के गले पर धारदार हथियार से हमला, लहूलुहान हालत में पहुंचा ट्रामा सेंटर; मेडिकल कॉलेज रेफर…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

समथर में युवक के गले पर धारदार हथियार से हमला, लहूलुहान हालत में पहुंचा ट्रामा सेंटर; मेडिकल कॉलेज रेफर

 

झांसी के समथर थाना क्षेत्र से इस वक्त की सनसनीखेज खबर सामने आई है। तिवरयाना मुहल्ला निवासी 23 वर्षीय युवक विशाल पर अज्ञात युवकों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में विशाल के गले पर गंभीर चोट आई और वह लहूलुहान हालत में मिला। डायल 112 पर सूचना मिलते ही पीआरवी 7399 मौके पर पहुंची। युवक की हालत गंभीर देखते हुए पुलिस कर्मियों ने बिना वक्त गंवाए उसे डायल 112 के वाहन से मोठ ट्रामा सेंटर पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उपचार किया, लेकिन गले पर धारदार हथियार से हुआ घाव गंभीर होने के चलते विशाल को झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। फिलहाल युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है। वारदात के बाद कई सवाल खड़े हैं—हमला करने वाले कौन थे, हमला क्यों किया गया और आखिर विवाद की असली वजह क्या थी?

 

समथर में हुई इस वारदात ने इलाके में सनसनी मचा दी है। 23 वर्षीय विशाल पर अज्ञात युवकों ने धारदार हथियार से हमला किया और उसके गले को निशाना बनाया। हमले के बाद युवक लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। सूचना डायल 112 तक पहुंची तो पीआरवी 7399 तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस कर्मियों ने घायल विशाल की हालत देखी तो अस्पताल पहुंचाने में एक पल की भी देरी नहीं की। डायल 112 के पुलिस वाहन से ही युवक को आनन-फानन में मोठ ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया।

ट्रामा सेंटर में चिकित्सकों ने घायल युवक का उपचार शुरू किया। लेकिन गले पर धारदार हथियार से हुआ घाव गंभीर था। हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने विशाल को बेहतर इलाज के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। फिलहाल उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

लेकिन इस वारदात की सबसे बड़ी गुत्थी अभी अनसुलझी है। विशाल के गले पर वार करने वाले आखिर कौन थे? उन्होंने युवक को निशाना क्यों बनाया? क्या पहले से कोई विवाद या रंजिश चली आ रही थी, या फिर अचानक हुए झगड़े ने हिंसक रूप ले लिया? इन सवालों का जवाब फिलहाल जांच के बाद ही सामने आयेंगे, वारदात के बाद पुलिस के सामने हमलावरों की पहिचान और हमले की वजह का पता लगाने की चुनौती है। गले जैसे संवेदनशील हिस्से पर धारदार हथियार से हमला होना घटना की गंभीरता को साफ तौर पर दिखाता है। अब पुलिस जांच से ही पता चलेगा कि इस हमले के पीछे कौन लोग थे और विवाद की असली वजह क्या थी।

 

एक तरफ विशाल गंभीर हालत में झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, तो दूसरी तरफ हमलावरों की पहीचान अभी सवाल बनी हुई है। आखिर किस बात का गुस्सा था, किससे विवाद था और किसने धारदार हथियार से युवक के गले पर वार किया? इन सवालों के जवाब सामने आना अभी बाकी है। फिलहाल समथर की इस वारदात ने इलाके में हड़कंप जरूर मचा दिया है।

News 30 Express
Author: News 30 Express

Leave a Comment

और पढ़ें