विद्यालय में टूटकर गिरा हाईटेंशन लाइन का तार, बाल बाल बचे अध्यापक व छात्र रिपोर्ट मुबीन खान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*विद्यालय में टूटकर गिरा हाईटेंशन लाइन का तार, बाल बाल बचे अध्यापक व छात्र रिपोर्ट मुबीन खान

गरौठा झांसी।तहसील गरौठा की ग्राम पंचायत गुढ़ा में स्थित प्राथमिक विद्यालय के ऊपर निकली हाईटेंशन लाइन का तार आज सुबह अचानक टूट कर विद्यालय के आंगन में गिर पड़ा जिससे विद्यालय में अफरातफरी मच गई। गनीमत रही कि घटना के समय प्रार्थना चल रही थी इसलिए सभी अध्यापक व छात्र छात्राएं बरामदे में थे अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। इसी प्रकार चार वर्ष पूर्व भी तार टूटकर विद्यालय में गिरा था किन्तु रविवार का अवकाश होने से हादसा टल गया था।
विद्यालय के ऊपर निकली हाईटेंशन लाइन हटाए जाने के बावत ग्राम प्रधान एवं प्रधानाचार्य द्वारा कई बार विभागीय अधिकारियों को लिखित व मौखिक रूप से अवगत कराया गया किन्तु आज तक लाइन शिफ्ट नहीं की गई। इस घटना से विद्यालय के बच्चों व अध्यापकों में दहशत का माहौल है। घटना की सूचना ग्राम प्रधान चन्द्रभानसिंह परमार द्वारा विभागीय अधिकारियों को दी गई। सूचना पर आनन फानन में कर्मचारियों द्वारा तार जोड़कर विभाग ने अपने फर्ज की इति श्री कर ली लेकिन सवाल उठता है कि आखिर क्या विभागीय अधिकारी जानबूझकर अनजान बन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं।

News 30 Express
Author: News 30 Express

Leave a Comment

और पढ़ें