प्राण प्रतिष्ठा की लिए चल रहे धार्मिक आयोजन की निकाली गई शोभा यात्रा रिपोर्ट मुबीन खान
गरौठा झांसी कस्बा गरौठा के मोहाल द्वारकापुरी में दुर्गा जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के लिए चल रहे धार्मिक आयोजन में आज दूसरे दिन मंगलवार को वैदिक मंत्रो उच्चार के साथ सैकड़ो महिला एवं पुरुष भक्तों के द्वारा हजारा भरा गया इसके बाद दुर्गा जी की प्रतिमा का श्रंगार कर भव्य शोभा यात्रा डीजे बेण्ड बाजों के साथ निकाली गई शोभायात्रा में दुर्गा जी की मूर्ति का भक्तों द्वारा द्वार द्वार पर पूजा अर्चना करके आरती की गई शोभायात्रा में सैकड़ो महिलाएं मां दुर्गा के भजन कीर्तन गाते हुए चल रही थी वहीं पर पुरुष धर्म ध्वजा लेकर साथ चल रहे थे सभी धार्मिक कार्यक्रम पंडित आचार्य अवध बिहारी शास्त्री गरौठा एवं पंडित चंद्र नारायण शास्त्री द्वारा संपन्न कराए जा रहे हैं इस मौके पर प्राण प्रतिष्ठा के मुख्य यजमान सत्येंद्र सिंह परिहार जीतू फौजी सप्तेस्वर आश्रम के महंत केशवदास महाराज ,प्रेम नारायण पाठक ,जीतू सोनी, अरविंद सिंह परिहार, महीपत सिंह परिहार, शत्रुघ्न सिंह परिहार, तिलक सिंह परिहार, दृगचंद्र तिवारी, टिन्चू राजा परिहार, भारत सिंह परिहार, आशीष परिहार ,लक्ष्मण सिंह सेंगर ,अंकित सिंह सेंगर, अमित सेंगर, पुष्पेंद्र सोनी, धर्मेंद्र सिंह चौहान, संदीप साहू, श्यामू परिहार, अखिलेश फौजी ,राजू पाल ,संजीतपरिहार आदि साहित सैकड़ो भक्त मौजूद रहे।








