“रतौसा बालू डंप की पड़ताल | प्रशासन की बड़ी जांच | अवैध भंडारण पर शिकंजा?”

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

“रतौसा बालू डंप की पड़ताल | प्रशासन की बड़ी जांच | अवैध भंडारण पर शिकंजा?

 

झांसी के रतौसा में बालू के विशाल डंपों पर आखिर प्रशासन की नजर पड़ ही गई। जिला अधिकारी के निर्देश पर खनन विभाग, तहसील प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर घंटों तक बालू के पहाड़ जैसे ढेरों की पैमाइश की। फीते से लंबाई, चौड़ाई और ऊंचाई नापी गई, हर ढेर का भौतिक सत्यापन किया गया और पूरा हिसाब-किताब दर्ज किया गया। सवाल यह है कि आखिर इन डंपों में कितना बालू मिला? क्या पूरा भंडारण नियमों के मुताबिक था या फिर कहीं अवैध भंडारण का खेल चल रहा था? फिलहाल जांच जारी है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

मऊरानीपुर तहसील के थाना उल्दन क्षेत्र की बंगरा चौकी अंतर्गत ग्राम रतौसा में झांसी-खजुराहो फोरलेन हाईवे किनारे बने विशाल बालू डंपों पर प्रशासन की संयुक्त टीम ने व्यापक जांच अभियान चलाया। जिला अधिकारी के निर्देश पर गठित खनन विभाग, तहसील प्रशासन और पुलिस की टीम ने कई घंटे तक मौके पर रहकर बालू के प्रत्येक ढेर की पैमाइश की। कर्मचारियों ने फीते से लंबाई, चौड़ाई और ऊंचाई मापकर वास्तविक भंडारण का आंकलन किया और पूरा रिकॉर्ड तैयार किया। कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार, लेखपालों की टीम और बंगरा चौकी प्रभारी शिव शंकर पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई ताकि जांच निष्पक्ष ढंग से पूरी हो सके। हालांकि जांच पूरी होने के बाद भी सबसे बड़ा सवाल यही बना हुआ है कि मौके पर मिला बालू वैध था या अवैध, और वास्तविक मात्रा कितनी निकली। प्रशासन ने अभी तक जांच रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की है, जिससे पूरे मामले पर लोगों की निगाहें टिकी हुई हैं। अब सभी को इंतजार है कि जांच रिपोर्ट क्या खुलासा करती है और यदि कोई अनियमितता मिली तो जिम्मेदारों पर क्या कार्रवाई होगी।

News 30 Express
Author: News 30 Express

Leave a Comment

और पढ़ें