तय बारात से पहले टूटी शादी, तो प्रेमिका ने परिवार से बगावत कर सौरभ संग रचाया विवाह..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

तय बारात से पहले टूटी शादी, तो प्रेमिका ने परिवार से बगावत कर सौरभ संग रचाया विवाह

मुजफ्फरनगर जनपद में एक अनोखा प्रेम प्रसंग सामने आया है, जहां तय शादी से ठीक पहले विवाद खड़ा हो गया, लेकिन अंततः प्रेम ने सभी सामाजिक बंधनों को पीछे छोड़ दिया। जानकारी के अनुसार 25 अप्रैल 2026 को होने वाली बारात से पहले ही लड़की पक्ष ने यह कहते हुए रिश्ता तोड़ दिया कि लड़का सौरभ, निवासी रसूलपुर, शराब का सेवन करता है, जिसके चलते वे यह विवाह नहीं करना चाहते लेकिन कहानी ने यहीं से एक नया मोड़ लिया। सिखेड़ा निवासी राधा ने समाज और परिवार के फैसले के खिलाफ जाकर अपने प्रेम को प्राथमिकता दी। वह सीधे अपने प्रेमी सौरभ के पास पहुंची और दोनों ने आपसी सहमति से विवाह कर लिया। यह कदम प्रेम और विश्वास की उस मिसाल को दर्शाता है, जो सामाजिक दबाव के आगे झुकने को तैयार नहीं थी।

विवाह के बाद अब राधा ने अपने ही परिवार से जान का खतरा जताते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है। युवती का कहना है कि उसने अपनी मर्जी से शादी की है, लेकिन उसके इस फैसले से नाराज परिजन उसे नुकसान पहुंचा सकते हैं। यह मामला एक बार फिर समाज के सामने कई सवाल खड़े करता है क्या आज भी युवाओं को अपनी पसंद से जीवनसाथी चुनने की आजादी नहीं है? क्या व्यक्तिगत निर्णयों पर पारिवारिक दबाव इतना हावी हो चुका है कि प्रेम को खतरे में डाल दिया जाए,

फिलहाल, पुलिस से अपेक्षा की जा रही है कि वह मामले की गंभीरता को समझते हुए नवविवाहित जोड़े को सुरक्षा प्रदान करे, ताकि वे बिना भय के अपना जीवन आगे बढ़ा सकें।

 

f8betv.vip F8BET – F8BET80.ONE Link Trang Chủ Chính Thức F8BET 2026

News 30 Express
Author: News 30 Express

Leave a Comment

और पढ़ें