शादी की दावत बनी आफत: खाना खाते ही बिगड़ी 150 से ज्यादा लोगों की तबीयत, गांव में मचा हड़कंप..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अमरोहा जनपद में शादी की दावत बनी आफत: खाना खाते ही बिगड़ी 150 से ज्यादा लोगों की तबीयत, गांव में मचा हड़कंप

 

अमरोहा के धनौरा तहसील क्षेत्र के कमालपुर गांव से एक बेहद परेशान करने वाली खबर सामने आई है, जहां एक शादी की खुशियां अचानक अफरा-तफरी में बदल गईं। यहां आयोजित एक शादी समारोह में शिरकत करने आए मेहमानों के लिए खाना जहर बन गया। बताया जा रहा है कि खाना खाने के कुछ ही देर बाद एक-एक कर मेहमानों की हालत खराब होने लगी। देखते ही देखते 150 से ज्यादा लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। लोगों को तेज पेट दर्द, उल्टी और दस्त की शिकायत होने लगी, जिससे पूरे गांव में चीख-पुकार मच गई। बीमारों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं, जिन्हें आनन-फानन में निजी और सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। डॉक्टरों ने तुरंत इलाज शुरू किया और अब ज्यादातर लोगों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। खाद्य विभाग ने खाने के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं ताकि असल वजह का पता चल सके।

go88bet.vip Go88 cổng game đổi thưởng 2026

News 30 Express
Author: News 30 Express

Leave a Comment

और पढ़ें