कौशाम्बी: 8 साल पहले भगाई थी ब्राह्मण की लड़की,युवक की कुल्हाड़ी से काटकर कर दी हत्या, एएसपी सहित भारी मात्रा में पुलिस फोर्स मौके पर
यूपी के कौशाम्बी जिले में देर रात एक युवक की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई,युवक की हत्या से गांव में सनसनी मच गई,बताया जा रहा है कि मृतक भारत यादव (30) पुत्र छोटे लाल यादव 8 साल पहले एक ब्राह्मण लड़की को भगा कर ले गया था और शादी कर लिया था,मृतक के पिता ने अशोक पांडे एवं उनके कई अन्य साथियों पर बेटे की हत्या का आरोप लगाया है।
घटना करारी थाना क्षेत्र के अड़हरा गांव की है जहा के भारत यादव लगभग 8 साल पहले गांव के ही अशोक पांडे की बेटी को भगा ले गया था और शादी कर ली थी,तब से वह लगातार बाहर रह रहा था,वह इस समय गांव में आया हुआ था,देर रात मौका पाकर अशोक पांडे अपने कुछ अन्य साथियों के साथ आया और भारत के सिर पर कुल्हाड़ी से वारकर उसकी हत्या कर दी,युवक की हत्या से गांव में सनसनी मची हुई है वही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
घटना की सूचना पर एएसपी राजेश कुमार सिंह सहित भारी मात्रा में पुलिस फिर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और कार्रवाई में जुटी हुई है।
playak168.com AK168 – TRANG CHỦ AK168.COM – LINK VÀO AK168 MỚI NHẤT 2026 TẶNG 68K








