छात्रों से अवैध वसूली का आरोप, प्रवेश पत्र रोकने पर मचा हड़कंप…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

छात्रों से अवैध वसूली का आरोप, प्रवेश पत्र रोकने पर मचा हड़कंप

झांसी। मऊरानीपुर क्षेत्र के हनुमत कृपा महाविद्यालय, रोरा में छात्रों के साथ कथित अनियमितता और अवैध वसूली का मामला सामने आया है। छात्रों ने आरोप लगाया है कि कॉलेज प्रबंधन द्वारा उनसे तय फीस से अधिक पैसे मांगे जा रहे हैं और पैसे न देने पर प्रवेश पत्र रोकने की बात कही जा रही है।

छात्रों के अनुसार, एडमिशन के समय शिक्षक राजपाल कुशवाहा द्वारा बताया गया था कि पूरे स्नातक कोर्स की फीस केवल ₹7000 होगी और पढ़ाई के दौरान किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। इसी भरोसे पर छात्रों ने प्रारंभिक तौर पर ₹3500 रुपये जमा कर दिए।

 

लेकिन अब कॉलेज प्रबंधन की ओर से अचानक ₹8500 अतिरिक्त जमा करने की मांग की जा रही है। छात्रों का कहना है कि जब उन्होंने अतिरिक्त पैसे देने में असमर्थता जताई तो उन्हें प्रवेश पत्र न देने की चेतावनी दी गई।

छात्रों ने यह भी आरोप लगाया है कि महाविद्यालय के प्रधानाचार्य विवेक चतुर्वेदी ने उनसे अभद्र व्यवहार किया और पैसे न देने पर भविष्य खराब होने की धमकी दी।

इस मामले में प्रभावित छात्रों में राघवेन्द्र, नीलेश, अजय, सोनू पाल, सुमित कुशवाहा, कृष्णाकांत, अंशुल, प्रशांत पाल और अजय कुशवाहा शामिल हैं। छात्रों का कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो उनका शैक्षणिक भविष्य प्रभावित हो सकता है।

पीड़ित छात्रों ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और छात्रों को उनका प्रवेश पत्र व अधिकार दिलाया जाए।

appak168.com AK168.COM Trang Chủ Chính Thức | Đăng Ký +68k

News 30 Express
Author: News 30 Express

Leave a Comment

और पढ़ें