कौशाम्बी में संदिग्ध हालात में महिला की मौत, घर में मिला खून से लथपथ शव…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी में संदिग्ध हालात में महिला की मौत, घर में मिला खून से लथपथ शव

 

यूपी के कौशाम्बी जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक 25 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।मामला सैनी थाना क्षेत्र के उसरैनापुर गांव का है, जहां 25 वर्षीय सोनाली अपने घर में मृत अवस्था में पाई गई। बताया जा रहा है कि सोनाली अपने तीन महीने के बच्चे, भांजे और सास के साथ घर पर रह रही थी। सोनाली के पति व ससुर घर परिवार चलाने के लिए पंजाब मे रहा कर काम कर रहे थे। घटना के समय सास किसी काम से बाहर गई हुई थी। जब सास वापस घर लौटी तो घर के अंदर बहु का शव खून से लतपथ देखकर उनके होश उड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही सैनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

मौके पर फॉरेंसिक टीम के साथ CO सत्येंद्र तिवारी, ASP राजेश कुमार और पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत भी पहुंचे। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के लिए टीमों का गठन किया है।

 

News 30 Express
Author: News 30 Express

Leave a Comment

और पढ़ें