सपा सांसद डिंपल यादव का बयान
मैनपुरी पहुंची समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने अंबेडकर जयंती के अवसर पर डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उनकी जयंती को मनाया वही पत्रकारों से वार्ता करते हुए कई बड़े बयान दिए।
क्या सभी दलों के लिए मजबूरी हो गई हे आंबेडकर बादी पॉलिटिक्स करना जिस पर बोली डिंपल यादव….
हमने देखा हे कि भाजपा विभाजनकारी राजनीति व विभाजनकारी विचारधारा वाले लोग हे ये समाज में दरारा पैदा करके सत्ता में बने रहना चाहते हैं। पिछड़े, दलित, शोषित, अतिपिछड़ा लोगो की यह बात नहीं करना चाहते आज ये आरक्षण का अधिकार नहीं देना चाहते आज महिला बिल तो ला रहे हैं लेकिन हम कह रहे हैं। पिछड़ी शोषित महिलाओं का अधिकार मिले तो वह लाने को तैयार नहीं है भारतीय जनता पार्टी सत्ता में बने रहने के लिए बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को दे रही है। 2024 के दौरान भाजपा ने कहा था कि हम 400 सीटें पार कर लेंगे संविधान बदलने की बात कही थी और गृहमंत्री ने राज्यसभा के अंदर कहा था कि बाबा साहब कोई भगवान नहीं है उनके शब्दों से उनकी मन की स्थिति समझ में आती है।
सोनिया गांधी का बयान महिलाओं का आरक्षण नहीं असली मुद्दा तो परिसीमन है जिस पर बोली डिंपल यादव…
सही बात है जब बिल पास हुआ था तो यही बात हुई थी समाजवादी पार्टी महिलाओं के पक्ष में है विपक्ष में नहीं है हम चाहते थे कि आरक्षण के अंदर भी आरक्षण हो अगर कोई समाज छूटेगा तो वह समाज पिछड़ेगा।
नोएडा में प्रदर्शन के दौरान 200 से ज्यादा लोग डिटेन कर पूछताछ की जा रही है जिस पर बोली डिंपल यादव…
क्योंकि यह मजदूर लॉस के अंदर में आता है लगातार मांग कर रहे थे सरकार से और सरकार ने उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया उनकी सरकार तो आंख मूंद कर बैठ जाती है। कोई भी परेशानी अगर जनता को होती है तो सरकार या तो मौन धारण कर लेती है या आंख मूंद करके बैठ जाती है। अगर सरकार उनकी बात सुनती तो मुझे लगता है कि इस तरह की अव्यवस्था नहीं होती। जिसके लिए सरकार जिम्मेदार है।
बंगाल चुनाव में प्रचार के दौरान टीएमसी के लोगों को गृहमंत्री ने दी धमकी जिस पर बोली डिंपल यादव….
वह तो संसद के अंदर बैठकर धमकी देते हैं सांसदों से कहते हैं कि आप चुप हो जाइए चुप बैठिए आपने उनकी भाषा शैली सुनी होगी आपको समझ आ जाएगा कि भारतीय जनता पार्टी वाले लोग धमकाने वाले लोग हैं।
विपक्ष चुनाव आयोग पर लगातार सवाल उठा रहा है 2027 में सपा की क्या रणनीति रहेगी जिस पर बोली डिंपल यादव….
जहां-जहां पर भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार नहीं है रीजनल पार्टी और कांग्रेस पार्टी का रही है कि आयोग पक्षपात तरीके से कम कर रहा है तो वह देखने को मिल रहा है। किस तरीके से आखरी समय पर डिलीटेड वोटरों को लिस्ट ला रहे है। वह कहां जाएंगे जिनका वोट कट गया है।








