पुलिस और गौकशों के बीच मुठभेड़, गोली लगने से एक बदमाश घायल; 3 गिरफ्तार…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

मेरठ: सरधना में पुलिस और गौकशों के बीच मुठभेड़, गोली लगने से एक बदमाश घायल; 3 गिरफ्तार

​मेरठ। जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सरधना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। रात गंगनहर पटरी पर पुलिस और गौकशों के बीच हुई तीखी मुठभेड़ में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके दो अन्य साथियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस की कार्रवाई

​वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर थाना सरधना पुलिस रात में गश्त पर थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम नगला ऑर्डर के जंगल में कुछ लोग गौकशी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही अभियुक्तों ने अवशेषों को नहर में फेंककर भागने का प्रयास किया।

​जब पुलिस ने बदमाशों को सरेंडर करने के लिए ललकारा, तो उन्होंने जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्यवाही में पुलिस द्वारा चलाई गई गोली एक अभियुक्त मोनिश के दाहिने पैर में लगी, जिससे वह वहीं गिर गया। पुलिस ने मौके से भाग रहे दो अन्य अभियुक्तों, सरताज उर्फ धमाका और दिलशाद उर्फ दिल्लू को भी कांबिंग के दौरान दबोच लिया। हालांकि, अंधेरे का फायदा उठाकर 2-3 अन्य साथी फरार होने में कामयाब रहे।

​पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में अवैध असलहा और गौकशी के उपकरण बरामद किए हैं:

​एक होंडा सिटी कार। एक .315 बोर तमंचा, एक खोखा और एक जिंदा कारतूस। लगभग एक क्विंटल गोमांस, एक जिंदा गाय। 3 छुरियां, 2 बड़े सुए, एक गड़ासा, नपेनी और रस्सा।

सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि ​पकड़े गए अभियुक्तों में से मोनिश एक शातिर अपराधी है, जिस पर हस्तिनापुर, टी.पी. नगर और कंकरखेड़ा थानों में चोरी और जानलेवा हमले जैसे कई गंभीर मामले दर्ज हैं। ​पुलिस ने सभी अभियुक्तों के खिलाफ थाना सरधना पर 262/26 के तहत बीएनएस (BNS), आयुध अधिनियम और गोवध निवारण अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। घायल मोनिश को उपचार के लिए सीएचसी (CHC) सरधना में भर्ती कराया गया है। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

​इस सफल मुठभेड़ को अंजाम देने वाली टीम में थाना प्रभारी दिनेश प्रताप सिंह के साथ उ.नि. राहुल कुमार, आलोक कुमार, जितेन्द्र कुमार और अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

 

jin88.us.com Jin88 | Sân Chơi Uy Tín Thu Hút 1.000.000+ Hội Viên Tham Gia

News 30 Express
Author: News 30 Express

Leave a Comment

और पढ़ें