झांसी में जुए के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Edit by Dherendra Raikwar

झांसी में जुए के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन

झांसी पुलिस अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त रुख अपनाए हुए है…

सीपरी बाजार थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए संगठित तरीके से जुआ खेल रहे 8 लोगों को गिरफ्तार किया है…

पुलिस ने मौके से नगदी, मोबाइल फोन और ताश के पत्ते भी बरामद किए हैं…

यह कार्रवाई साफ तौर पर दिखाती है कि कानून तोड़ने वालों के लिए अब कोई राहत नहीं है…

झांसी में अपराध के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत सीपरी बाजार पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है…

मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने छापेमारी करते हुए शुभम उर्फ केला के मकान में दबिश दी…

जहां अंदर संगठित होकर हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेला जा रहा था…

पुलिस ने मौके से 8 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया…

जिनमें विजय खटिक, विजय तिवारी, राजकुमार बाल्मिक, प्रमोद कोरी, फिरोज खान, अहसान अली, मोहन गौतम और रवि यादव शामिल हैं…

छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से

करीब 81 हजार 180 रुपये नगद,

8 मोबाइल फोन

और 104 ताश के पत्ते बरामद किए…

पुलिस के अनुसार यह पूरा खेल सुनियोजित तरीके से चल रहा था…

जहां जुए के जरिए अवैध कमाई की जा रही थी…

इस कार्रवाई के बाद सभी आरोपियों के खिलाफ सार्वजनिक जुआ अधिनियम और संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है…

और उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है…

झांसी पुलिस का साफ संदेश है…

अपराध चाहे छोटा हो या बड़ा…

कानून तोड़ने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा…

तो साफ है…….झांसी में कानून का राज कायम करने के लिए पुलिस पूरी तरह सक्रिय है…

और अपराधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा…

News 30 Express
Author: News 30 Express

Leave a Comment

और पढ़ें