औरैया में सीएम योगी पर अभद्र टिप्पणी करने वाली युवती पर एक्शन, पुलिस ने सिखाया सबक
उत्तर प्रदेश के औरैया में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो डालना एक युवती को भारी पड़ गया। जनपद के बेला थाना क्षेत्र से सामने आए इस मामले ने देखते ही देखते तूल पकड़ लिया, जिसके बाद पुलिस को मामले में हस्तक्षेप करना पड़ा।
दरअसल मामला औरैया जिले के बेला थाना क्षेत्र के झबरा गांव की रहने वाली मेघा यादव नामक युवती ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट किया था। इस वीडियो में युवती ने एक गाने के माध्यम से सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ पर इशारा करते हुए बेहद अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।
शुक्रवार सुबह जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, जनपद के लोगों में भारी नाराजगी फैल गई और सोशल मीडिया पर युवती के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठने लगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष गंगादास गौतम पुलिस बल के साथ युवती के घर पहुंचे। पुलिस की सख्ती के बाद युवती के अकाउंट से विवादित वीडियो को डिलीट करवाया गया। इतना ही नहीं, युवती और उसके माता-पिता का एक माफीनामा वीडियो भी उसी सोशल मीडिया अकाउंट से जारी करवाया गया, जिसमें उन्होंने अपनी गलती स्वीकार की।युवती नाबालिग है। उसने और उसके परिजनों ने अपनी गलती मानते हुए माफी मांगी है और भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति न करने का आश्वासन दिया है।इस पूरे घटनाक्रम में चौंकाने वाली बात यह रही कि पुलिस के जाने के कुछ घंटों बाद ही इंस्टाग्राम अकाउंट से माफी मांगने वाला वीडियो भी हटा दिया गया। हालांकि, पुलिस प्रशासन अब युवती की गतिविधियों पर कड़ी नजर रख रहा है। स्थानीय लोगों में अभी भी इस घटना को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।
playak168.com AK168 – TRANG CHỦ AK168.COM – LINK VÀO AK168 MỚI NHẤT 2026 TẶNG 68K









