*चूरू की वृद्धा भंवरी व बानो के लिए मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना बनी बुढापे का सहारा*
चूरू, 09 अप्रैल। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार प्रदेशवासियों को सुलभ चिकित्सा व स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी प्रतिबद्धता के क्रम में राज्य सरकार की मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना जरूरतमंदों के लिए वरदान साबित हो रही है। चूरू जिले की वृद्धा भंवरी और बानो के लिए यह योजना बुढ़ापे का सहारा बनकर सामने आई है। योजना अंतर्गत नि:शुल्क उपचार व स्वास्थ्य लाभ होने पर दोनों लाभार्थियों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस योजना ने उन्हें नई जिंदगी दी है।
*अब अपने पैरों पर चल सकेंगी भंवरी*
चूरू शहर के वार्ड 27 निवासी 70 वर्षीय भंवरी देवी बताती हैं कि वह घुटनों के दर्द से परेशान थी और उम्र अधिक होने के कारण चिकित्सकों ने उन्हें घुटनों के आपरेशन की सलाह दी। घुटनों का आॅपरेशन व इलाज महंगा होने के कारण भंवरी के परिवारजन पीछे हट गए। इसी दौरान चिकित्सालय में स्वास्थ्यकर्मियों ने उन्हें मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना की जानकारी दी।
भंवरी बताती हैं कि फिर योजना अंतर्गत पंजीकरण के उपरांत उनके परिजनों ने योजना अंतर्गत चिकित्सालय में उपचार हेतु भर्ती करवाया। जयपुर के निम्स अस्पताल में उनके घुटनों का नि:शुल्क ऑपरेशन हुआ और अब वह पूरी तरह स्वस्थ हैं। अब वह अपने पैरों पर आसानी से चल— फिर सकती हैं। वह कहती हैं कि परिवार के लोगों के साथ उनके चेहरे की खुशी राज्य सरकार की मां योजना के कारण बरकरार रह सकी है।
*बानो को घुटनों के दर्द से मिला छुटकारा*
इसी कड़ी में चूरू शहर की ही निवासी 74 वर्षीय बानो कई दिनों से घुटनों के दर्द से पीड़ित थीं। बुढ़ापा होने के कारण परिवार के लोग उपचार करवाने भी नहीं जा रहे थे, वहीं उपचार व महंगे ऑपरेशन का खर्च भी उनकी परेशानी बढ़ा रहा था।
बानो बताती हैं कि उनके पास मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना का पंजीकरण होने के कारण उनके परिवार के लोगों ने अस्पताल से सम्पर्क किया तो निजी चिकित्सालय ने आयुष्मान कार्ड के साथ राज्य सरकार की मां योजना में नि:शुल्क उपचार व ऑपरेशन की जानकारी दी तो परिजनों के लिये मां योजना आशा की एक नई उम्मीद नजर आई।
वह बताती हैं कि उनके घुटनों का ऑपरेशन पूरी तरह नि:शुल्क हुआ और अब वह अपने पैरों पर चल फिर रही है।
योजना अंतर्गत नि:शुल्क उपचार होने और आर्थिक सुरक्षा के लिए बानो मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व प्रदेश सरकार का आभार जताती हैं।
jin88t1.in.net Jin88 – Nhà Cái Cá Cược Trực Tuyến Uy Tín Top 1 Châu Á 2026









