उपजिलाधिकारी एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी गरौठा द्वारा दो डंपर पकड़े खनन माफियाओं में हड़कंप रिपोर्ट मुबीन खान
गरौठा झांसी।कल रात्रि बुधवार को प्रशासन ने अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कुरेठा कोटरा हाईवे पर दो डंपरों को पकड़ लिया। उपजिलाधिकारी गरौठा सुनील कुमार एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी गरौठा पीयूष कुमार पांडे के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने छापा मार कार्यवाही करते हुए कार्यवाही की जिससे खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार प्रशासन को सूचना प्राप्त हुई थी।
जिस पर दोनों अधिकारियों ने राजस्व एवं पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचकर गिट्टी से भरे दो डंपरों को पकड़ा। उपजिलाधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि डंपर चालकों से खनन से संबंधित वैध प्रपत्र मांगे गए लेकिन चालक कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।
प्रशासन द्वारा दोनों डंपरों को कब्जे में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में अवैध खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इस प्रकार की कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।
अधिकारियों की इस कार्यवाही अवैध कार्य करने वालों में हड़कंप मच गया।









