अज्ञात कारणों के चलते चालीस वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर दी जान : रिपोर्ट-मुबीन खान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अज्ञात कारणों के चलते चालीस वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर दी जान

गरौठा झांसी।कोतवाली अंतर्गत मोहल्ला द्वारकापुरी में अज्ञात कारणों के चलते 40 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर दी जान।
प्राप्त जानकारी के अनुसार द्वारकापुरी निवासी बृजेंद्र पुत्र रामसेवक फौजी ने अज्ञात कारणों के चलते अपने मकान में पंखे के कुंडे से फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली।
घटना की जानकारी होते ही कोतवाली से उपनिरीक्षक पुष्पेंद्र कुमार पुलिस कांस्टेबल हरीश गौतम विपिन कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर फांसी लगाई जाने की घटना की जानकारी ली कि आखिर किस कारण युवक ने फांसी लगाई पुलिस द्वारा इसकी जांच की जा रही है।
वहीं पुलिस ने शव का पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मऊरानीपुर भेज दिया वहीं जानकारी के अनुसार मृतक के एक पुत्र हैं।
वही फांसी लगाई जाने की घटना से परिवार जनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

News 30 Express
Author: News 30 Express

Leave a Comment

और पढ़ें