ग्रीन कॉरीडोर-2 परियोजना के चलते ककरबई क्षेत्र में सुबह 5 घंटे बिजली रहेगी बाधित रिपोर्ट प्रियंका चौधरी
ककरवई (झाँसी) जनपद झाँसी के अंतर्गत 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र ककरबई से जुड़े सभी 11 केवी ग्रामीण फीडरों के विद्युत उपभोक्ताओं को सूचित किया गया है कि भारत सरकार के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (एमएनआरई) की महत्वपूर्ण परियोजना ग्रीन कॉरीडोर-2 के अंतर्गत कार्य किया जा रहा है।
अवर अभियंता राम भवन चौहान ने बताया कि उ.प्र. पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा 400 केवी डीसी क्वाड मूज उरई-गरौठा लाइन के टावर स्ट्रिंगिंग का कार्य किया जाएगा। इस कार्य के कारण 33/11 केवी उपकेंद्र ककरबई की 33 केवी लाइन की विद्युत आपूर्ति 132 केवी गुरसराय से दिनांक 12 मार्च 2026 से 16 मार्च 2026 तक प्रतिदिन प्रातः 06:00 बजे से 11:00 बजे तक बाधित रहेगी।
इस दौरान ककरबई उपकेंद्र से जुड़े सभी ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विभाग ने सभी क्षेत्रवासियों से इस आवश्यक कार्य के दौरान सहयोग करने की अपील की है।
jin88z1.uk.com Jin88: Nền Tảng Giải Trí Uy Tín Và Đẳng Cấp Hàng Đầu 2026








