बलिया से प्यार, ब्लैकमेलिंग और कत्ल की सनसनीखेज वारदात
-ख़बर उत्तर प्रदेश के उत्तर प्रदेश के बलिया से प्यार, ब्लैकमेलिंग और कत्ल की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसने इलाके में सनसनी फैला दी है। यहां एक युवती ने अपने ही प्रेमी की हत्या कर दी। आरोप है कि प्रेमी अश्लील वीडियो के जरिए उसे लगातार ब्लैकमेल कर रहा था और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। मामला रसड़ा थाना क्षेत्र के लोहटा गांव का है। 10 फरवरी को यहां एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ था, जिसका चेहरा तेजाब से बुरी तरह झुलसा दिया गया था ताकि पहचान छिपाई जा सके। पुलिस जांच के बाद मृतक की पहचान आजमगढ़ निवासी पंकज गुप्ता के रूप में हुई।
जांच में सामने आया कि पंकज का पास के गांव की एक युवती से प्रेम संबंध था। युवती की शादी हो चुकी थी। आरोप है कि पंकज अश्लील फुटेज के आधार पर उसे ब्लैकमेल कर रहा था और रिश्ता दोबारा कायम रखने का दबाव बना रहा था। इससे परेशान होकर युवती ने यह बात अपने भाई और भाभी को बताई।
साजिश रची और मार डाला
पुलिस के अनुसार 5 फरवरी को एक शादी समारोह के दौरान हत्या की साजिश रची गई। 7 फरवरी को पंकज को बहाने से बुलाया गया और मौका पाकर उसकी हत्या कर दी गई। वारदात के बाद पहचान छिपाने के लिए चेहरे पर तेजाब डाला गया और शव को फेंक दिया गया।
एसपी बलिया का बयान
इस मामले में ओम वीर सिंह, पुलिस अधीक्षक बलिया ने बताया कि पंकज गुप्ता युवती को लगातार परेशान कर रहा था। परिजनों ने मिलकर उसे बुलाया और उसकी हत्या कर दी। पांच नामजद आरोपियों में से तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दो फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।
ak168win.vip AK168 – TRANG CHỦ AK168.COM – LINK VÀO AK168 MỚI NHẤT 2026 TẶNG 68K








